Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: जनसुनवाई के 53 आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित

admin

Wed, Dec 20, 2023

रतलाम 19 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार द्वारा मंगलवार को कलेक्टोरेट कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में 53 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. मण्डलोई, सीइओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव ने भी जनसुनवाई की।

जनसुनवाई के दौरान हरिजन कालोनी इंदौर निवासी रेनू डुमाने ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थिया द्वारा वर्ष 2015 में अपने चाचा शंकरलाल निवासी काटजूनगर से एलआईसी करवाई थी परन्तु चाचा की मृत्यु के उपरांत प्रार्थिया अपनी एलआईसी की पालिसी तुडवाना चाहती है किन्तु पालिसी में प्रार्थिया का घर का नाम रानी लिख दिए जाने से पालिसी टुटने में परेशानी आ रही है तथा एल.आईसी. कम्पनी पालिसी की राशि नहीं दे पा रही है। पालिसी की राशि दिलवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया है।

अर्जुन नगर निवासी आरिफ अहमद ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी आटो चालक है किन्तु आटो रिक्शा खराब होने के कारण प्रार्थी अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहा है। आटो मरम्मत हेतु 20 हजार रुपए का खर्च आना है। अतः शासन की किसी भी योजना के माध्यम से प्रार्थी को उक्त राशि की मदद की जाए ताकि प्रार्थी अपना आटो ठीक करवाकर परिवार का भरण पोषण कर सके। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है। बादल पंड्या ने जनसुनवाई के दौरान आवेदन दिया कि मेडिकल कालेज को ब्लड कम्पोनेंट एसडीपी मशीन, उपकरण और लायसेंस पूर्व में प्राप्त हो चुके हैं परन्तु इन मशीनों का संचालन नहीं किए जाने से मरीज परेशान हो रहे हैं और उन्हें 5 किलोमीटर दूर जाना पडता है। मेडिकल कालेज में जल्द ही ब्लड बैंक चालू किया जाए जिससे मरीजों को होने वाली परेशानी दूर हो सके। आवेदन निराकरण के लिए डीन मेडिकल कालेज को प्रेषित किया गया है।

विकासखण्ड रावटी के ग्राम घुघरु निवासी भीलजी भाभर ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थी द्वारा एक प्लाट का सौदा 4 लाख 90 हजार रुपए में एक प्लाट का सौदा माया पति राकेश से किया था परन्तु एक वर्ष बीत जाने के बाद भी राकेश द्वारा उक्त प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई जा रही है तथा रजिस्ट्री करवाने के लिए आनाकानी की जा रही है। कृपया रजिस्ट्री करवाने में मदद की जाए। आवेदन निराकरण के लिए एसडीएम सैलाना को भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें