Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: 17.5 करोड़ की लागत से बनेगा 4 किमी लंबा सिटी फोरलेन, यंत्र पूजा कर किया कार्य का शुभारंभ

admin

Sat, Apr 29, 2023

रतलाम, 29 अप्रैल 2023। शहर में लगातार चल रहे विकास कार्यों में एक ओर काम अब शुमार हो गया है। विधायक चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल ने जावरा रोड अंडरब्रिज से सेजावता फंटा तक 1737.25 लाख की लागत से बनने वाले सिटी फोरलेन निर्माण कार्य की शुरूआत से पूर्व यंत्र पूजा की गई। करीब 4.12 किमी लंबा यह सिटी फोरलेन बनेगा। इसके पूर्व सैलाना रोड और सालाखेड़ी सिटी फोरलेन बनकर तैयार हो चुके है। वहीं करमदी तक सिटी फोरलेन का काम भी गति पकड़ने जा रहा है।

सिटी फोरलेन निर्माण कार्य की शुरूआत जावरा रोड क्षेत्र में समारोह पूर्वक की गई। उक्त मार्ग के सिटी फोरलेन में तबदील होने से यातायात का दबाव कम होगा। वर्तमान में भारी वाहनों के साथ अन्य वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहने से यहां पर हादसों की संभावना भी बनी रहती है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा यहां की जनता ने इस बार हमे र्निविरोध चुना है। शबाना और उनके साथ हमारे कार्यकर्ता शेरू पठान लगातार आपकी सेवा में लगे रहते है। आज आपके बीच में 17 करोड़ के फोरलेन का यंत्र पूजन के द्वारा कार्य शुभारंभ किया गया है। इसका शिलान्यस मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान जब रतलाम आए थे, तब किया गया था। यह रतलाम का प्रवेश मार्ग है।

श्री काश्यप ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की देख रेख में यह मार्ग बनेगा। मैं उनसे कहूंगा की रोड गुणवत्ता अच्छी रहे। एक बार जब मार्ग बनता है तो लंबे समय तक क्षेत्र की जनता को लाभ मिलता है। निर्माण के दौरान जहां भी आवश्यक रोड की चौड़ाई बढ़ाना हो, कहीं टर्निंग है तो उसे भी ठीक करना है, यदि कहीं दुर्घटना की संभावना है, तो उक्त स्थान को कैसे सुरक्षित किया जाए, इस बात का भी ध्यान रखा जाए।

मार्ग के निर्माण से इससे लगकर बने औद्योेगिक क्षेत्र और रहवासी क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। अल्कोहल प्लांट की खाली भूमि पर नया औघोगिक क्षेत्र विकसित हो चुका है। यहां 100 बीघा भूमि पर 22 करोड़ की लागत से इसे तैयार किया गया है। उसमें 110 प्लाट है, जिसमें नए मध्यम और लघु उघोग लगना है, जिसके माध्यम से कई लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही भी बढे़गी, इसलिए भी फोरलेन आवश्यक था।

कार्यक्रम के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक जी ने जब से रतलाम की बागडोर संभाली है, उससे पहले का रतलाम आपने देखा और अब बाद का रतलाम भी आप देख रहे है। इस मार्ग के फोरलेन की बहुत आवश्यकता थी, क्योकि यह इंदौर फोरलेन को जोड़ता है। क्षेत्र के लोगों की भी यह मांग थी, जो अब पूरी हो चुकी है। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने उक्त सिटी फोरलेन को क्षेत्रवासियों के लिए सौगात बताया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य रामूडाबी, राजू सोनी, अक्षय संघवी, पार्षद शबाना खान, देवश्री पुरोहित, हितेश कामरेड अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, दिनेश पटेल, राकेश परमार, शेरू पठान आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें