तिरंगा रैली के माध्यम से ले राष्ट्र भक्ति का संकल्प : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
Wed, Aug 13, 2025
स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार शाम रतलाम में विशाल तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने किया।
श्री काश्यप, श्री उपाध्याय एवं श्री पाण्डेय खुली जीप में सवार रहे। जीप में तिरंगा यात्रा जिला टोली प्रभारी निर्मल कटारिया, महेश सोनी, विप्लव जैन, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं भाजपा मंडलों के अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा एवं नंदकिशोर पंवार भी सवार रहे। देश प्रेम का जज्बा लिए रैली में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे निकले। एक खुली जीप में भारतमाता के प्रतीक के रूप में भाजपा नैत्री भावना गुर्जर और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के प्रतीक के रूप में प्रीतिबाला मंडलोई भी शामिल हुई। रैली का शुभारंभ अलकापुरी चौराहा स्थित भारतमाता के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इसके बाद रैली सैलाना रोड़, पावर हाउस रोड़, दो बत्ती, न्यू रोड़, लोकेन्द्र टॉकिज, जेल रोड़, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी होते हुए शहीद चौक स्थित इंडिया गेट पहुंची। यहां भारत माता की आरती कर रैली का समापन किया गया।
तिरंगा रैली के माध्यम से ले राष्ट्र भक्ति का संकल्प : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि तिरंगा रैली के माध्यम से सभी राष्ट्र भक्ति का संकल्प ले। प्रधानमंत्री मोदीजी ने स्वाधीनता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा का जो आह्वान किया था, भाजपा ने उसे हर जगह पहुंचाया है। पहले कारगिल विजय और अब ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पूरी दुनिया में अपनी शक्ति का लोहा मनवाया है। यह रैली उसी शौर्य का प्रतीक है।
तिरंगा यात्रा ने देश भर में राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई : जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय
जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने देशभर में राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई है। स्वाधीनता दिवस पर सभी घर-घर तिरंगा फहराए और अपनी राष्ट्र भक्ति का परिचय दे।
प्रधानमंत्री जी के आह्वान को घर-घर पहुंचाया एक : जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने आलोट से प्रारंभ हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय तिरंगा रैली में प्रधानमंत्रीजी के आह्वान को सब जगह पहुंचाया है।उन्होंने रैली की सफलता पर मंत्री श्री काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर और सभी पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। रैली में भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
विभाजन विभीषिका दिवस मनेगा
भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदीजी के आह्वान पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनाएगी। इस अवसर पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय नेतृत्व करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मौन जुलूस शाम 04ः30 बजे, सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप सर्कल से आरंभ होगा और शहर सराय स्थित शहीद चौक पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संपन्न होगा। हर घर तिरंगा अभियान की जिला टोली के संयोजक निर्मल कटारिया, महेश सोनी, विप्लव जैन ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों से आमजन सहित मौन जुलूस में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।
पंचायत उप निर्वाचन 2025 : रतलाम जिले की जनपद पंचायतो के परिणाम घोषित
Sun, Jul 27, 2025
रतलाम 26 जुलाई 2025/ पंचायत उप निर्वाचन 2025 हेतु रतलाम जिले की जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत कलमोडा एवं कुआझागर, जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत मावता के सरपंच पद के उम्मीदवार के लिए मतगणना की गई। मतदान उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा कर निर्वाचित उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
ग्राम पंचायत कलमोडा :
सरपंच पद के उम्मीदवार श्री जगदीश पिता कोदर चौहान को 728 मत संतोष चौहान को 496 मत व नोटा को 20 मत प्राप्त हुए। श्री जगदीश चौहान को सर्वाधिक मत प्राप्त होने से निर्वाचित घोषित किया गया व निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
ग्राम पंचायत कुआंझागर :
श्रीमती चंदाबाई पति किशन लाल को 858 मत, निर्मल निनामा को 289 मत व श्यामू वसुनिया को 279 मत एवं नोटा को 21 मत प्राप्त हुए। जिसमें श्रीमती चंदाबाई पति किशन लाल सिंघाड़े को सर्वाधिक मत प्राप्त होने से सरपंच पद पर निर्वाचित घोषित किया गया व निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
जनपद पंचायत पिपलोदा :
ग्राम पंचायत मावता के लिए श्री श्याम सिंह देवड़ा को सर्वाधिक 1407 मत प्राप्त होने पर सरपंच पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
कारगिल विजय दिवस : शहीदों के स्मरण में गूंजे देशभक्ति के नारे
Sat, Jul 26, 2025
रतलाम 26 जुलाई 2025 / भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल युद्ध मे विजय का दिन कारगिल विजय दिवस के रूप मे मनाया। शनिवार को शहीद चौक मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे शहीदों का स्मरण करने हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाकर राष्ट्रभक्ति का परिचय भी दिया।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, बजरंग पुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, सहित भाजपा के प्रदेश , जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।