Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: 3 सालों में सभी मापदंडों पर खरी उतरी भाजपा सरकार : विधायक काश्यप

admin

Fri, Mar 24, 2023

रतलाम 24 मार्च। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक, जनकल्याण सहित सभी मापदंडों पर खरी उतरी है। कोरोना काल की विभीषिका के बीच काम संभालने वाली सरकार ने हर वर्ग के विकास की इबारत लिखी है। डेढ साल कांग्रेस के शासनकाल और फिर दो साल कोरोना काल में काम की गति प्रभावित रही, लेकिन अब प्रदेश विकसित राज्य बनने की और फिर अग्रसर है। भाजपा शासनकाल में प्रदेश की जीडीपी दर 3.6 से बढकर 4.8 हो गई हैै। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शनिवार से लाडली बहना योजना का काम शुरू हो रहा है। गुरूवार को नई युवा नीती घोषित हुई है। इससे पहले विकास यात्राओं के माध्यम से प्रदेश में 6541 करोड के भूमि पूजन और 3800 करोड के लोकार्पण हुए है, जो रिकार्ड है।
यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नैतृत्व में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल के दौरान पहले खा़द्यान्न का प्रबंध, पहले खा़द्यान्न का प्रबंध, फिर ऑक्सीजन का प्रबंध और इसके बाद रेमडेसिविर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद वैक्सीनेशन का कार्य भी ताकत से कराने में सफल रही है। सरकार ने पेसा एक्ट लागू कर वनवासी समाज को मजबूती दी है। भगवान बिरसा मुंडा जयंती को गौरव दिवस का रूप दिया। युवा नीति से नई पीढ़ी को सशक्त करने की पहल की है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दिया गया है, वहीं प्रवासी सम्मेलन एवं जी-20 का आयोजन कर प्रदेश ने आर्थिक एवं औद्योगिक गति को तेज करने की पहल की। धार्मिक दृष्टि से उज्जैन में महाकाल लोक का कार्य किया गया और ओंकारेश्वर में आदिशंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के साथ अन्य धर्मस्थलों को विकसित करने की योजना भी बनाई है।

श्री काश्यप ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना से बालिकाओं का प्रतिशत बढ़ाने के साथ अब लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने अपनी योजनाओं से मामा के नाम को सार्थक किया है। भाषा को सशक्त करने के लिए मेडिकल की शिक्षा देश में सबसे पहले हिंदी में देने की शुरूआत मध्यप्रदेश से हुई है। विकास की दृष्टि से सड़कों के निर्माण, टनल, एक्सप्रेस वे का काम शुरू हुआ है। माफिया से भूमि मुक्त कराकर सुराज कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। भू अधिकार योजना के तहत पट्टे देने का काम भी किया गया है। प्रदेश में अवैध कॉलोनी को वैध करने की शुरूआत रतलाम से की गई है। इससे 4500 कॉलोनियों के रहवासी लाभांवित होंगे। नई शराब नीति से प्रदेश में एक नई शुरूआत की गई है।

श्री काश्यप ने भाजपा शासन काल के दौरान रतलाम में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेयजल के लिए 72 करोड़ रूपए की राशि अमृत 2 मिशन में मिली है, इससे जल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। सड़कों के निर्माण के हेतु 20 करोड़ की निविदा पूर्व में निकाली जा चुकी है। दस करोड़ से अधिक के प्रस्ताव दिए है। जिला जेल की रिडेंसीफिकेशन योजना में सड़कों के लिए राशि का प्रावधान किया जाएगा। गोल्ड कॉम्प्लेक्स का कार्य भी जल्द आरंभ होगा। प्रदेश के बजट में दो नए सिटी फोरलेन के साथ प्रताप नगर अंडर पास की स्वीकृति मिली है। श्री काश्यप ने शहर विकास के कई अन्य कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया मंचासीन रहे। संचालक जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने किया, आभार सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने माना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें