Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती : रतलाम में भाजपा द्वारा सुशासन दिवस मनाया गया

Raj Kumar Luniya

Fri, Dec 26, 2025

भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर रतलाम में सुशासन दिवस के रूप में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रदर्शनी, संगोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

भारत माता उद्यान में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हमारे पास संगठन के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अटल जी ने उस दौर में पार्टी संगठन को खड़ा किया, जब कोई सुविधा नहीं थी। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत की शक्ति और आत्मविश्वास को विश्व पटल पर स्थापित किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव को सड़क मार्ग से जोड़कर देश को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया। वे दूरदृष्टि वाले नेता थे, जिनका सम्मान विपक्ष भी करता था।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि अटल जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। एक वोट से सरकार गिरने के बाद भी उन्होंने पुनः जनता के बीच जाकर जनादेश प्राप्त किया। वे 13 दिन, 13 महीने और पांच वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे और इस दौरान देश को विकास की नई दिशा दी। गठबंधन सरकार का सफल नेतृत्व कर उन्होंने भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने की मजबूत नींव रखी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री जयवंत कोठारी एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मंचासीन रहे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इससे पूर्व भारत माता उद्यान में अटल स्मृति प्रदर्शनी का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा किया गया। सुशासन दिवस पर प्रातः स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा बाद में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया।

Tags :

भाजपा

अटल बिहारी वाजपेयी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें