: 144 सांसदों के निलंबन के विरोध में रतलाम जिले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
admin
Sat, Dec 23, 2023
रतलाम/ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अभूतपूर्व तानाशाही दिखाते हुए विपक्ष के 144 सांसदों को निलंबित कर जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की है उसके विरोध में पूरे भारतवर्ष में धरना एवं प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए।
इसी संदर्भ में रतलाम में जिला ग्रामीण एवं जिला शहर द्वारा संयुक्त रूप से अंबेडकर जी की प्रतिमा के सम्मुख धरना एवं प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई!!
धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला ग्रामीण अध्यक्ष कैलाश पटेल, रतलाम विधानसभा प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा, रतलाम ग्रामीण प्रत्याशी लक्षमण डिंडोर, पूर्व मंडी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, सतीश पुरोहित, यासमीन शेरानी, राजीव रावत, ने संबोधित किया।
इस अवसर पर संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह सोहेल काजी, नगर निगम पार्षद सचेतक श्रीमती आशा रावत, पार्षद वरिष्ठ वहीद शैरानी, फखरुद्दीन मंसूरी, कविता महावर, सलीम बागवान, सय्यद वुसत, प्रवक्ता सूचित उपाध्याय, इक्का बैलूत, अभिषेक शर्मा, टीकम सिंह पंवार, हितेश पैमाल, सुनिल महावर, विशाल कंडारे, श्याम सुन्दर शर्मा, मनोज परमार, दिलीप शर्मा, रवि वर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, विजय उपाध्याय, राजनाथ यादव, राजेश पुरोहित, रमेश शर्मा, जितेन्द्र पंडित, देवेन्द्र सिरधाना, अकरम खान, मुकेश कैथवास, हीना शेख, रजनी कैथवास, शाकिर खान, राजकुमार जैन लाला, कैलाश सोलंकी, हरविंदर सिंह नादर, चंद्र प्रकाश पुरोहित, पुनित, वीरपाल सिंह, राहुल दुबे, उदित मूणत, मनोज खोईवाल, इकरार चौधरी, सहित कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास ने किया एवं आभार प्रदर्शन संगीता काकरिया ने किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन