: नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर दी बधाई
admin
Fri, Jan 26, 2024
रतलाम, 26 जनवरी। जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा कराया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने नियुक्ति पर मंत्री श्री काश्यप का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष के रूप में श्री उपाध्याय की नियुक्ति होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ केे पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री काश्यप के यहां श्री उपाध्याय का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन