Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: "जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया रजि." के राजस्थान प्रदेश संयोजक मनोनीत हुए वरिष्ठ पत्रकार राकेश वशिष्ठ

admin

Wed, Oct 18, 2023

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने राष्ट्रीय सलाहकार कमेटी की अनुशंसा पर जोधपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभ लेखक श्री राकेश वशिष्ठ को प्रदेश संयोजक पद पर मनोनीत कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया पत्रकारों का एक राष्ट्रव्यापी रजिस्टर्ड संगठन है जो सभी पत्रकारों ( इलेक्ट्रिक,प्रिंट और डिजिटल मीडिया) के हितों की रक्षा हेतु सम्पूर्ण भारत में कार्यरत है आशा करता हूं कि राकेश वशिष्ठ जी की उपस्थिति संगठन को और भी मजबूत करेगी और उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।

इस दौरान श्री राकेश वशिष्ठ ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग सक्सेना जी का हृदय से धन्यवाद उन्होंने जो विश्वास और जो जिम्मेदारी मुझे दी है सदैव उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा जिस प्रकार एक एक कड़ी मिलकर एक मजबूत जंजीर का करते हैं वैसे ही किसी भी संगठन के लिए प्रत्येक निष्ठावान सदस्य महत्वपूर्ण स्थान रखता है अतः सभी को साथ लेकर कार्य करने को प्राथमिकता देंगे ( इलेक्ट्रिक,प्रिंट डिजिटल मीडिया) के समस्त पत्रकारों की सभी छोटी छोटी समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे । राकेश वशिष्ठ ने बताया कि अभी हाल में ही संगठन ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु माननीय प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर जोधपुर के मार्फत भेजा गया था जिसमें नए प्रैस एक्ट का विरोध और छोटे पत्रकारों और डिजिटल मीडिया को नियमानुसार पंजीकृत कर मान्यता प्रदान करने की मांग की गई थी।

राकेश वशिष्ठ ने कहा कि संगठन अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग सक्सेना के मार्गदर्शन में जमीनी स्तर पर पत्रकार साथियों के हित के लिए अग्रणी होकर कार्य करेगा और जल्द ही राजस्थान में संगठन को मजबूत करने हेतु पत्रकार बंधुओं को जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के बैनर तले लाने हेतु सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और राजस्थान के प्रत्येक जिला और ब्लॉक स्तर पर एक सक्रिय मजबूत संगठन का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के प्रिंट,इलेक्ट्रिक और डिजिटल मीडिया के सभी छोटे बड़े मीडिया समूहों और पत्रकारों ने राकेश वशिष्ठ की नियुक्ति पर पत्रकारों ने माला पहना स्वागत किया सोशल मीडिया , फोन कॉल और संदेशों के माध्यम से उन्हें बधाई दी विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं राजनैतिक दलों और समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने श्री राकेश वशिष्ठ को शुभकामनाएं दी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें