Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में बनेगी मालवा के रतलाम की पहचान : प्रधानमंत्री श्री मोदी

admin

Sun, Nov 5, 2023

रतलाम 4 नवंबर। रतलाम से एटलेन गुजरेगा, ये पहले की पीढ़ी ने कभी सोचा भी नहीं होगा लेकिन आज यह एक सच्चाई बन चुका है। एक्सप्रेस-वे से यह शहर कोटा और सूरत से जुड़ चुका है। अब यहां उद्योगों के लिए नया कॉरिडोर बनने जा रहा है। इससे यहां के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बनेंगे और एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र के रूप में मालवा के रतलाम की पहचान बनेगी।

यह बात शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के रतलाम, उज्जैन, धार जिले की 9 विधानसभा सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी ने कही। रतलाम को मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात देने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने मंच से शहरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार जताया।

श्री मोदी ने कहा कि रतलाम की पहचान स्वाद के लिए है। रतलाम आए और रतलामी सेंव को नहीं खाया तो उसे रतलाम आया नहीं माना जाता है। जब 3 दिसंबर को भाजपा सरकार की वापसी का जश्न मनेगा तो लड्डू के साथ रतलामी सेंव को भी खाया जाएगा। ‘एक जिला एक उत्पाद’ के तहत रतलामी सेंव को चुना गया है। यहां नमकीन कलस्टर भी स्थापित किया गया है। नए औद्योगिक कलस्टर से भी उससे छोटे-छोटे उद्योगों को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय सिर्फ सीटों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि शत प्रतिशत बूथों पर कमल खिलना चाहिए। आप यहां आए है, तो मेरा एक काम आपको करना पडे़गा। जो मैं कह रहा हूं वह चुनावी काम नहीं है। चुनाव के लिए नहीं मेरे लिए कह रहा हूं। यहां से घर-घर जाइए और कहिए की मोदी जी रतलाम आए थे, उन्होंने आपकों प्रणाम किया है। जब घर के सदस्य आशीर्वाद देते है तो मेरे काम करने की ताकत अनेक गुना बढ़ जाती है। सभा में प्रधानमंत्री जी को विधायक श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की उपस्थिति में स्वर्ण आभूषण के कारीगर राजेश सोनी द्वारा थेवा आर्ट से निर्मित फोटो फ्रेम भेंट की, जिसमें मोदी जी का चित्र लगा हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें