Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक विजेता पहलवानों का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया सम्मान

admin

Sat, Apr 22, 2023

रतलाम, 21 अप्रैल 2023। कुश्ती में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक पदक जीतकर रतलाम पहुंचे नन्हे पहलवानों का विधायक चेतन्य काश्यप ने सम्मान किया, तो वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों ने भी नेहरू स्टेडियम स्थित सेंटर पर मिल रही बेहतर खेल सुविधाओं को लेकर आभार जताया। खिलाड़ियों के सम्मान के दौरान जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष और राष्ट्रीय पहलवान बलवंत भाटी, एनआईएस कोच छाया शर्मा, संजय रावल सहित नन्हे पहलवान उपस्थित रहे।

विधायक श्री काश्यप ने रतलाम कुश्ती सेंटर के बलराम मौर्य, मोक्ष चतुर्वेदी, काजल रजक, साक्षी रावल और राधिका मौर्य का सम्मान किया। बलराम ने उत्तर प्रदेश के नंदीनगर कोंडा में आयोजित राष्ट्रीय स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने जबलपुर में आयोजित प्रादेशिक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर रतलाम का नाम रोशन किया है। रतलाम में आठ माह पहले ही नेहरू स्टेडियम में कुश्ती ट्रेनिंग सेंटर की शुरूआत हुई है। इतने कम समय में यहां अभ्यास करने वाले पहलवान राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर रतलाम का नाम गौरवांवित कर रहे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें