Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: पत्रकार पक्षकार बनकर पत्रकारिता न करे केवल निष्पक्ष और निर्भीक होकर पत्रकारिता करे : JCI

admin

Sat, Oct 21, 2023

महर्षि नारद जी को ब्रह्मांड का पहला पत्रकार माना जाता है और नारद जी कानों सुनी नहीं आंखों देखी बातों पर विश्वास करते थे। उनके समाचार का स्रोत बहुत ही विश्वसनीय रहता था और उन्हें अपनी सूचना का महत्व भी पता था सूचना कहां कब और किसको देनी है यह वेअच्छे से जानते थे। उनकी विशेषता यह थी कि वे किसी भी सूचना में अपनी ओर से कुछ नहीं जोड़ते थे केवल घटना को जैसी होती थी वैसेही प्रस्तुत करते थे। आज की पत्रकारिता में कहीं-कहीं लगता है रिपोर्टर की अपनी निजी सोच या जिन तत्वों से वह प्रभावित है उसका मिश्रण हो जाता है और यही मिश्रण मीडिया की निष्पक्ष साखके लिए घातक है।

संवाददाता का काम है केवल घटनाओं को ज्यों का त्यों प्रस्तुत करना। संवाददाता हमारी अपनी भारतीय भाषा का शब्द है संवाद का अर्थ है दूसरे व्यक्ति से बात करना। संवाददाता का अर्थ है रिपोर्टर की तुलना में कहीं ज्यादा सार्थक और व्यापक है। संवाद ही समाज का सबसे बड़ा माध्यम है। एकालाप हमारी संस्कृति का हिस्सा है। आप अपने महाकाव्य श्रीमद् भागवत गीता श्री रामचरितमानस पुरानो को यदि देख तो संवाद का महत्व आपको पता चलेगा। भगवान कृष्ण और उनके सखा अर्जुन के बीच संवाद है भगवान कृष्ण को अपने भगवान त्रिकालदर्शी होने का अभिमान नहीं है। वे चाहते तो कहते अर्जुन सुनो जो मैं कहता हूं उसे चुपचाप सुनो लेकिन भगवान अर्जुन को पूरा अवसर देते हैं उसकी हर शंका हर प्रश्न का उत्तर देते हैं। अपने विचार अर्जुन पर थोप नहीं रहे हैं। अपने उत्तरों से अश्वसत करते हैं। उसकी शंकाओं का निराकरण करते हैं। एक अच्छी न्यूज़ स्टोरी में सभी का पक्ष उसके नाम से रखा जाता है संवाददाता कहीं किसी का पक्षकार नहीं है न ही अपनी राय रखता है।

संजय ने अपनी भूमिका महाभारत में एक अच्छे निष्पक्ष निर्भीक संवाददाता की निभायी। संजय ने इंद्रप्रस्थ में बैठकर दृष्ठिहीन महाराज धृतराष्ट्र और गांधारी को आंखों देखा हाल सुनाया। यहां आंखों देखा शब्द बहुत महत्वपूर्ण है। यानी संजय युद्ध के मैदान में जो देख रहा है उसे बराबर बता रहा है। अपनी राय संजय ने कहीं नहीं रखी संजय ने एक पल भी सत्ता और शक्ति का भय नहीं माना। यह नहीं सोचा कि यदि किसी एक जानकारी के लोकप्रिय लगने पर उसे महाराज ने दंड दिया तो क्या होगा एक बार भी धृतराष्ट्र को कुछ झूठ नहीं बताया उनको खुश करने का प्रयास भी नहीं किया। संवाददाता को निष्पक्ष खबर चलाना सही-सही बात को उजागर करना गुरुजनों के बताने के मुताबिक परम कर्तव्य है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें