Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: सरकार डिजिटल पत्रकारिता, ई पेपर और ई पोर्टल को नियमानुसार पंजीकृत कर मान्यता प्रदान करे : जे.सी.आई

admin

Tue, Jan 9, 2024

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश संयोजक राकेश वशिष्ठ ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अभी हाल ही मैं केंद्र सरकार द्वारा पारित नए प्रैस एक्ट में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की मांग पर छोटे समाचार पत्र पत्रिकाओं के पंजीयन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है जिसमे ऑनलाइन माध्यम से पंजीयन संभव है।जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ० अनुराग सक्सेना के निर्देशानुसार जेसीआई राजस्थान के प्रदेश संयोजक राकेश वशिष्ठ ने आज प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी , माननीय अनुराग ठाकुर, केबिनेट मंत्री सूचना और प्रसारण मंत्रालय और डॉ०पी. के. मिश्रा, मुख्य सचिव प्रधानमन्त्री कार्यालय के नाम प्रेषित पत्र मैं पत्रकारों के हितार्थ जेसीआई के बैनर तले मुख्य मांगों के तहत कि अभी डिजिटल युग है और हम सभी डिजिटल पत्रकारिता को नकार नहीं सकते अतः जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया ने पत्र में अपनी मुख्य मांग के तहत सभी डिजिटल मीडिया पत्रकारिता जिसमे ई पेपर , ई पोर्टल इत्यादि को नियमानुसार मान्यता दे पंजीकृत किया जाए साथ ही डिजिटल मीडिया के उभरते हुए सभी छोटे बड़े प्रिंट, इलेक्ट्रिक और डिजिटल मीडिया ई पेपर, ई पोर्टल के पत्रकारों को नियमानुसार पंजीकृत कर मान्यता देने की मांग की है।

जेसीआई ने पत्र में मांग की है कि सभी राज्यों में सरकारी विज्ञापनों के प्रकाशन में बड़े समाचार पत्रों के साथ छोटे समाचार पत्रों को भी सरकारी विज्ञापनों के प्रकाशन द्वारा आर्थिक संबल प्रदान किया जाए ताकि वित्तीय सहायता मिले। जेसीआई ने पत्र मैं मांग की है कि आए दिन फील्ड में पत्रकारों के साथ मार पीट और गाली गलोच की घटनाएं आम हो गई है अतः जेसीआई ने सम्पूर्ण भारत में सभी छोटे बड़े प्रिंट,इलेक्ट्रिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकार भाई बहनों की सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून प्रमुखता से लागू करने की मांग की है।

जेसीआई ने पत्र मैं मांग की है कि पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जेसीआई ने सम्पूर्ण भारत में सभी जिला मुख्यालयों पर सभी छोटे बड़े प्रिंट,इलेक्ट्रिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनवाने की मांग की है।जेसीआई ने पत्र मैं मांग की है कि आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकार साथियों को सस्ती दर पर आवासीय प्लाट उपलब्ध करवाने साथ ही सभी छोटे बड़े प्रिंट,इलेक्ट्रिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के बच्चो को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान कर अध्ययन में सहयोग हेतु जेसीआई ने मांग की है।

जेसीआई ने पत्र मैं मांग की है कि फील्ड में कवरेज करते वक्त किसी भी आकस्मिक दुर्घटना में किसी पत्रकार साथी की मृत्यु हो जाने पर पूरे परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो जाता है अतः जेसीआई ने मांग की है कि ऐसी स्थिति में पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी सहायता प्रदान कर आर्थिक संबल दिया जाए।राकेश वशिष्ठ ने बताया कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया सभी छोटे बड़े प्रिंट,इलेक्ट्रिक और डिजिटल मीडिया, ई पेपर , ई पोर्टल इत्यादि के पत्रकारों का एक राष्ट्रव्यापी संगठन है जो कि पत्रकारों के हितों की रक्षार्थ लगातार संघर्ष करता आ रहा है और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० अनुराग सक्सेना के निर्देशानुसार संगठन की शाखाएं समस्त भारत मैं कार्यरत है और संगठन लगातार जमीनी स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें