Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ने किया दाहोद-रतलाम खंड का निरीक्षण

admin

Thu, Dec 7, 2023

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने 07 दिसंबर, 2023 को रतलाम मंडल के दाहोद-रतलाम खंड का संरक्षा निरीक्षण किया । दाहोद-रतलाम खंड के संरक्षा निरीक्षण के दौरान श्री मिश्र ने दाहोद, मेंघनगर एवं रतलाम स्टेशनों पर संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने निरीक्षण के दौरान दाहोद स्‍टेशन पर नवनिर्मित विश्राम घर का निरीक्षण करने के साथ ही दाहोद स्‍टेशन पर अमृत स्‍टेशन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण एवं कार्य प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही दाहोद में रेलवे कॉलोनी, रेलवे सुरक्षा बल बैरक, हेल्‍थ यूनिट इत्‍यादि का निरीक्षण एवं 9000 एचपी लोको के निर्माण हेतु निर्माणाधीन प्‍लांट का निरीक्षण एवं उसकी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की ।

दाहोद-मेघनगर के मध्‍य कर्व संख्‍या 49, ब्रिज संख्‍या 142 अप एवं इंजीनियरिंग गैंग का निरीक्षण किया तथा मेघनगर स्‍टेशन पर कॉलोनी, स्‍टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, अमृत स्‍टेशन के तहत किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया।

मेघनगर से रतलाम के मध्‍य एलएचएस-64 एवं ओएचई गैंग, पंचपिपलिया टनल, बैंक सेटलमेंट साइट, माइनर आर्क ब्रिज संख्‍या 230 एवं मानवयुक्‍त समपार संख्‍या 79 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्व संख्‍या 49 से ब्रिज संख्‍या 142 तक 20 किमी खंड में किमी 636.00 से 648.60 तक लगभग 12 किमी खंड में 120किमीप्रघं की गति से गति परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्‍न क्षेत्रों में उत्‍तम रख-रखाव, साफ-सफाई एवं मेंटेनेंस के लिए संबंधित कर्मचारियों को पुरस्‍कृत किया गया। दाहोद, मेघनगर एवं रतलाम में महाप्रबंधक श्री मिश्र ने जनप्रतिनिधियों, पश्चिम रेलवे की यूनियनों/एसिसिएशन के प्रतिनिधियों और प्रेस मीडिया से संवाद भी किया।


निरीक्षण के दौरान पश्चिम रेलवे के मुख्‍य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री विनित गुप्‍ता, प्रमुख मुख्‍य बिजली इंजीनियर, प्रमुख मुख्‍य वाणिज्‍य प्रबंधक प्रमुख मुख्‍य इंजीनियर, प्रमुख मुख्‍य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, प्रमुख मुख्‍य यॉंत्रिक इंजीनियर एवं मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार सहित रतलाम मंडल के शाखाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें