: स्वतंत्रता सेनानी श्री राजमल चौरड़िया का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
admin
Tue, Feb 14, 2023
रतलाम 14 फरवरी 2023/ रतलाम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजमल चौरड़िया का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। एसडीएम श्री पाण्डे द्वारा पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए। अंतिम संस्कार के दौरान सिटी एसडीएम श्री संजीव पांडे, सीएसपी श्री हेमन्त चौहान तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इसके पूर्व कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी श्री चौरड़िया के निवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, उनके परिजनों को ढाढस बंधाया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन