Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने सीएम राइज विनोबा स्कूल के शिक्षकों को सौंपे प्रशस्ति पत्र

admin

Sun, Feb 2, 2025

नवाचार की श्रेणी में विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रतलाम के सीएम राईज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को लोक शिक्षण संचालनालय ने सम्मानित किया है। संचालनालय के प्रमाण पत्र शनिवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर सहित समस्त स्टाफ को प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने  विद्यालय को घोषित आईएसओ 9001-2015 का प्रमाण पत्र देकर भी सम्मानित किया।

विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित होने पर लोक शिक्षण संचालनालय से मिला ISO 9001-2015 का प्रमाण पत्र

मंत्री श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि उपलब्धि मिले या न मिले, लेकिन समर्पण  का भाव, लक्ष्य पर विश्वास और नेतृत्व पर भरोसा होना चाहिए। सीएम राईज विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने नेतृत्व पर भरोसा किया और समर्पण भाव से लक्ष्य पा लिया। लक्ष्य के प्रति विद्यालय के समर्पण भाव का परिणाम देश और प्रदेश के सभी शासकीय व निजी स्कूल के सामने आया है। समर्पण का भाव जब तक नहीं आएगा, तब तक इस प्रकार के नतीजे सामने नहीं आ सकते है। विद्यालय ने मध्य प्रदेश शासन और लोक शिक्षण को ऊंचाइयों देने में योगदान दिया है। मंत्री श्री काश्यप ने आशा जताई कि विद्यालय के  इस कार्य से प्रेरणा लेकर देश और प्रदेश के अन्य शासकीय व निजी स्कूल भी आगे आएंगे और देश में उदाहरण पेश करेंगे। उन्होने अभिभावको से आव्हान किया कि वे दिन में कम से कम एक मिनट के लिए अपनी आंख बंद करके बच्चे के प्रति चिंतन करें कि वह क्या खाता है, क्या करता है, कैसे बोलता है। इस पर नजर रखकर उसे ठीक करेंगे, तो व्यक्तित्व विकास में मौलिक अंतर आएगा। कार्यक्रम में अभिभावको की ओर से स्टाफ को दिए गए प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए। आरंभ में प्राचार्य संध्या वोहरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने श्री काश्यप का स्वागत किया। 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें