Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: जावरा विधानसभा की जीत के साथ ही प्रदेश में बनेगी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार : केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक

admin

Sat, Oct 28, 2023

रतलाम 27 अक्टूबर । जिले के जावरा में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय के भव्य शुभारंभ के साथ हजारों कार्यकर्ताओ की उपस्थिति मे विशाल नामांकन रैली के साथ पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा उपस्थित रहे।

रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह इस बात का प्रमाण है कि इस बार फिर से जावरा विधानसभा की जीत के साथ ही प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। जावरा में अरबों रुपये के विकास कार्य भाजपा सरकार ने किए है साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुचा है| आज भाजपा सरकार से हर वर्ग खुश है।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि पूर्व के चुनाव में आमने सामने रहे दोनों प्रत्याक्षी मित्र की तरह आज एक साथ है,निश्चित ही जावरा विधानसभा में ऐतिहासिक विजय होगी। भाजपा प्रत्याक्षी डॉ.पाण्डेय ने कहा कि मेरे द्वारा जो भी वादे किए गए थे उन पर खरा उतरा हु। जो अधूरे है उनको पूरा करने का प्रयास करूंगा। हम जावरा मो जिला बनाने की और अग्रसर है, जिसकी सफलता भी निश्चित मिलेगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, व पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ आज जावरा चहुओर विकास की गति से काफी हद तक आगे बड़ा है। इसमें और  बेहतर करने का प्रयास किया जावेगा।

डॉ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता मेरे लिए सम्मानीय है और उनके सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूँगा। सर्वप्रथम डॉ. पाण्डेय ने  सोमवारिया स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, प्रकाश मेहरा, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को हर बुथ पर कमल खिलाने के लिए दृण संकल्पित करते हुए उनमें ऊर्जा का संचार किया। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम पटवा भी मंचासीन थी। अतिथियों का स्वागत जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, पिपलौदा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, सुखेड़ा मण्डल अध्यक्ष अमित पाठक, जावरा मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। संचालन विधानसभा प्रभारी महेश सोनी ने किया आभार सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा ने माना। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें