: क्या रहेगा 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री चौहान के दौरे में खास : विस्तृत खबर
admin
Wed, Apr 5, 2023
रतलाम 5 अप्रैल 2023 । मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के 8 अप्रैल के रतलाम दौरे की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की वृहद् बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रतलाम का सौभाग्य है कि लाडली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री यहां बैठक लेंगे। इसमें अधिक से अधिक बहनें शामिल होना चाहिए।विधायक श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि
- मुख्यमंत्री श्री चौहान रतलाम में सबसे पहले नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- शहर में होने वाले निर्माण एवं विकास कार्यों का भुमिपूजन, शिलान्यास के बाद सभा होगी। उसके पश्चात अम्बेडकर भवन में लाडली बहना योजना का पंजीयन करवाएंगे।
- श्री चौहान पैसा एक्ट पर भी क्षेत्र के लाभान्वित होने वाले लोगों से चर्चा करेंगे।
- इसके बाद सैलाना रोड स्थित श्रीजी पैलेस में बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगे।
- भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे।
श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम भ्रमण के दौरान श्री चौहान का मार्ग में परम्परानुसार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक वार्ड से लाडली बहना सम्मेलन में अधिक से अधिक बहनों की सहभागिता करवाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी वार्डों के प्रतिनिधियों ने अपने लक्ष्य निर्धारित किए।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन