Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

हक की हुंकार : रतलाम में नजूल भूमि के लिए ग्रामीणों का 55 किमी पैदल मार्च

Raj Kumar Luniya

Fri, Feb 6, 2026

सामाजिक हक की लड़ाई के लिए रतलाम जिले की जावरा विधानसभा के बिनौली गांव के सूर्यवंशी समाज ने मिसाल पेश की है। नजूल की भूमि को समाज के नाम आवंटित करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण 55 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच लुका-छिपी का खेल भी देखने को मिला।

पुलिस की घेराबंदी हुई नाकाम

​प्रशासन को जैसे ही ग्रामीणों के पैदल मार्च की सूचना मिली, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कई जगह घेराबंदी की। मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग रहे। जब पुलिस ने उन्हें मुख्य मार्ग से आगे बढ़ने से रोका, तो ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और खेतों के ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए अपना सफर जारी रखा।

कलेक्ट्रेट में गूंजी मांग

​भारी मशक्कत के बाद ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से नजूल की इस भूमि को अपने समाज के नाम करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बार-बार आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला।

मुख्य मांगें:

  • ​चिन्हित नजूल भूमि को अविलंब समाज के नाम आवंटित किया जाए।

  • ​जमीन से जुड़े पुराने लंबित मामलों का त्वरित निराकरण हो।

  • ​प्रशासनिक दखलअंदाजी बंद कर ग्रामीणों को उनका अधिकार मिले।

"हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने आए थे। पुलिस ने हमें रोकने की कोशिश की, लेकिन जब बात हमारे समाज और हक की हो, तो हम पीछे नहीं हट सकते। हमने 55 किमी का रास्ता तय किया है ताकि कलेक्टर साहब हमारी पीड़ा सुनें।" प्रदर्शनकारी ग्रामीण

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से ज्ञापन लिया और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण वापस लौटे।

Tags :

रतलाम_कलेक्ट्रेट

रतलाम_पुलिस

पैदल मार्च

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें