: Video : सेव, सोना, साड़ी के बाद रतलाम को काश्यप जी ने खेलों में अगाड़ी बनाया : मुख्यमंत्री डॉ यादव
admin
Sun, Dec 22, 2024
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित 25वें खेल चेतना मेला का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ कर मार्च पास्ट की सलामी ली जिसमें 100 से अधिक स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता कर इतिहास रच दिया। शुभारंभ अवसर पर निकली मनमोहक झांकियों ने भी सबका मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल मेला के 25 साल होना छोटी-मोटी अवधि नहीं होती है। रतलाम जैसे स्थान पर 25 साल से खेलों के प्रति चेतना फैलाई जा रही। वैसे रतलाम की धरती के सेव, सोना, साड़ी सबमें अगाड़ी है लेकिन काश्यप जी ने रतलाम को खेल में भी अगाड़ी बना दिया है।

डॉ. यादव ने कहा कि चेतन्य जी जो भी काम करते है, सब हटकर करते हैं। बदलते दौर में रतलाम खेल में अलग पहचान बना रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समान रूप से सभी क्षेत्र में प्रोत्साहन दे रहे है। आजादी के बाद पहली बार खेल में 586 करोड़ का बजट किया है। खेल नीति और शिक्षा नीति लागू होने के बाद खेल एक्टिविटी नहीं, कोर्स का हिस्सा बन गया है।
मंत्री श्री काश्यप की मांग पर हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ, रतलाम मेडिकल कॉलेज में कार्डियो लॉजी यूनिट की स्थापना करने की घोषणा की, जहां हार्ट से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन हो सकेंगे। उन्होने रतलाम में साड़ी व्यवसायियों के लिए रेडीमेड साड़ी का क्लस्टर बनाने और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए साड़ी बनाने की ईकाई शुरू करने की घोषणा भी की। डॉ. यादव ने कहा कि रतलाम में 15 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बन रहा है। जहां बैडमिंटन, कबड्डी, जूडो-कराटे, कुश्ती मलखंब जैसे इनडोर खेल हो सकेंगे। यहां 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक भी बन रहा है। 1200 क्षमता का पैवेलियन, फ्लड लाइट, सुविधा युक्त जिम, ओलंपिक स्टैंडर्ड का एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड तैयार हो रहा है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन