Breaking News
निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video
81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | 81.65 लाख के सड़क निर्माण पर बवाल : निजी स्वार्थ के आगे आदिवासी हितों की बलि चढ़ाने की कोशिश ? | बड़ी कार्रवाई : मिलावट की शंका में 6 नमूने लिए, 97 पैकेट लैक्टोज पाउडर जब्त, फर्म सील | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video |

रतलाम मंडल की सौर प्रगति : 1.84 करोड़ रु की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते कदम

Raj Kumar Luniya

Mon, Apr 27, 2026

भारतीय रेलवे के 'हरित रेलवे' संकल्प को साकार करते हुए पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में बिजली विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सौर ऊर्जा के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया, बल्कि 1.84 करोड़ रु के राजस्व की सीधी बचत भी की है।

​उत्पादन में भारी उछाल : वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (पावर) लेफ्टिनेंट डी.के. प्रजापति के कुशल निर्देशन में मंडल ने इस वर्ष लगभग 35.53 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया। वर्तमान में मंडल के विभिन्न कार्यालयों, प्लेटफॉर्म शेड और स्टेशन भवनों पर कुल 3299 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं।

​इन प्रमुख स्थानों पर लगे नए सिस्टम : जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 8 नई लोकेशनों पर 388 किलोवाट क्षमता के संयंत्र लगाए गए हैं।

इनमें शामिल हैं : इंदौर कोचिंग डिपो एवं निर्माण भवन, डॉ. अंबेडकर नगर (मऊ) का नवीन स्टेशन भवन व प्लेटफॉर्म शेड, देवास स्टेशन, इंदौर आरक्षण कार्यालय एवं इंदौर हॉस्टल, लिमखेड़ा और मंगलमहूड़ी स्टेशन

​रखरखाव और भविष्य की योजना : मंडल द्वारा इन संयंत्रों की नियमित सफाई और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि अधिकतम बिजली उत्पादन सुनिश्चित हो सके। पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने के लिए आने वाले समय में और भी कई स्टेशनों और रेलवे परिसरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से किफायती है, बल्कि कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में भी एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें