प्रीतेश गादिया बने रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन : सेवा पैनल ने 10 में से 9 पर दर्ज की जीत
Raj Kumar Luniya
Mon, Aug 25, 2025
रतलाम मप्र। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चुनावी परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें स्व. महेन्द्र गादिया के पुत्र प्रीतेश गादिया को चेयरमैन चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर सुशील मूणत और कोषाध्यक्ष पद पर संजय लुनिया निर्वाचित हुए।
इस बार हुए चुनाव में कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे और 797 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद देर रात तक मतगणना जारी रही।

तीन पैनलों में से “सेवा पैनल” द्वारा 10 में से 9 सीटों पर जीतकर भारी सफलता हासिल की गई।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रीतेश गादिया – 609 वोट
सुशील मूणत – 490 वोट
शरद जोशी – 474 वोट
हेमंत मूणत – 463 वोट
दिनेश बरमेचा – 454 वोट
संजय लुनिया – 446 वोट
सुलोचना शर्मा – 428 वोट
सुनील पारिख – 407 वोट
राजेश रांका – 417 वोट
अशोक लाला – 366 वोट
प्रीतेश गादिया का परिचय : प्रीतेश गादिया शहर के प्रतिष्ठित कॉलोनाइजर और समाजसेवी परिवार से हैं। उनके पिता स्व. महेन्द्र जी गादिया का नाम सेवा और परोपकार कार्यों में जाना जाता है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी में रहते हुए कार्डियक एम्बुलेंस, सोनोग्राफी मशीन, हेल्पलाइन सेंटर और किफायती दर पर दवाई उपलब्ध कराने जैसी सेवाएँ शुरू की थीं।
प्रीतेश गादिया ने कहा कि वे अपने पिता की सेवाभावी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रेडक्रॉस सोसायटी को और अधिक सक्रिय व जनसेवा केंद्रित बनाने का कार्य करेंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन