Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

नशे से दूरी है जरूरी : रतलाम पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान जारी : Videos

Raj Kumar Luniya

Wed, Jul 23, 2025

"नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के अंतर्गत कार्ययोजना के अनुसार आज दिनांक 22 जुलाई 2025 को संपूर्ण जिले में अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में स्कूल कॉलेज एवं शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र–छात्राओं के मध्य रंगोली, चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता फैलाने के कार्य किया गया। नशा मुक्ति का संदेश देने के क्रम में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। सभी छात्र छात्राओं, उनके माता पिता एवं अभिभावकों तथा शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाओं से अवगत करवाकर नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई।

आयोजित प्रमुख जागरूकता कार्यक्रम

  • 1.थाना प्रभारी आलोट श्री शंकर सिंह चौहान एवं मनोज पाटीदार द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर उ मा विद्यालय एवं शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय रिछा में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई गई।

  • 2.थाना प्रभारी स्टेशन रोड स्वराज डाबी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान आने जाने वाले वाहन चालकों को नशे से दूरी है जरूरी के अभियान के तहत जागरूकता प्रदान की गई। वाहनों पर नशा मुक्ति पोस्टर चिपकाए गए। कलिका माता मन्दिर के पास नशा मुक्ति सेल्फी प्वाइंट लगाए गए। सोशल मीडिया पर स्टेशन रोड रतलाम पुलिस द्वारा वीडियो संदेश के माध्यम से जागरूकता प्रदान की जा रही है।

  • 3.थाना माणकचौक से उ नि सुभाष अग्निहोत्री द्वारा बाजना बस स्टैंड पर उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया तथा नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई।

  • 4.थाना प्रभारी यातायात श्री मति नीलम चोंगड द्वारा सागोद रोड पर डीपी ज्वेलर्स के सहयोग से एल ई डी के माध्यम से गणमान्य व्यक्तियों, खिलाड़ीयो और वरिष्ठ अधिकारियों के नशा के विरुद्ध रिकॉर्ड किए गए जनजागरूकता संदेश का सार्वजनिक स्थान पर प्रचार प्रसार किया गया।

  • 5.थाना प्रभारी बरखेड़ा कलां रविन्द्र दंडोतिया द्वारा ग्राम कराड़िया हाई स्कूल में नशा मुक्ति अभियान के तहत किसी भी प्रकार का  नशा नही करने की  समझाइश दी गयी। ग्राम सोमचडी आम लोगों को नशा नही करने की समझाइश देकर शपथ दिलवाई।

  • 6.थाना प्रभारी पिपलौदा प्रकाश गडरिया द्वारा कृषि मंडी पिपलौदा में उपस्थित किसानों एवं व्यापारियों को नशे से दूर रहने के संबंध में जागरूकता प्रदान कर शपथ दिलवाई गई।

  • 7.थाना रावटी, थाना सैलाना, थाना नामली एवं थाना शिवगढ़ अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूकता प्रदान की गई।

  • 8.थाना प्रभारी महिला थाना श्री मति रेखा चौधरी द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता हेतु थाना परिसर में सेल्फी प्वाइंट लगाकर लोगों को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया गया।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें