: मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन को लेकर पुलिस एवं प्रशासन ने महालक्ष्मी मंदिर का किया निरीक्षण : Video
admin
Mon, Oct 28, 2024
रतलाम के माणकचौक स्थित नोट और स्वर्ण आभूषण के श्रृंगार से विश्व प्रसिद्ध श्री महालक्ष्मी मंदिर में दर्शनार्थ धनतेरस की दोपहरी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आ सकते हैं। इसके अन्तर्गत व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए रविवार दोपहर 1.30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित के साथ कलेक्टर राजेश बाथम, एडीम शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त कलेक्टर, एसडीएम अनिल भाना, अतिरिक्त कलेक्टर,तहसीलदार समेत प्राशसनिक अमला व एसपी अमितकुमार, एएसपी राकेश खाका, सीएसपी अभिलाष भलावी, ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार राय, माणक चौक थाना प्रभारी, ट्रैफिक एसआई अनोखीलाल परमार, एसआई प्रवीण वास्कले समेत पुलिस टीम श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे।
मंदिर परिसर में 2 बजे तक रूककर मंदिर में प्रवेश के लिए किस दरवाजे से व्यवस्था की जाए की जानकारी ली। इसके अलावा पुजारी से प्रवेश द्वार के अलावा मंदिर में पूजा की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। गर्भगृह में कितने लोगों का प्रवेश हो सकता की जानकारी ली। रविवार दोपहर जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी नौलाईपुरा से मंदिर क्षेत्र में माणकचौक पहुंचे, करीब आधे घंटे ठहरकर मंदिर के अंदर और बाहर की व्यवस्था देखकर चर्चा की। इसके बाद जैसे ही अधिकारी बाहर निकले, त्योहार के समय हो रही भीड़ में लग रहे बार बार जाम के दौरान जैसे-तैसे वाहन माणकचौक से होते बाहर हुए। मुख्यमंत्री के महालक्ष्मी मंदिर के दर्शनार्थ आने को लेकर हो रही तैयारी के मद्देनजर फुटकर व्यापारियों के परेशानी का सामना करना पड़ेगा, इसकी चर्चा दिन भर चलती रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन