Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

रोज़गार मेला : 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित

Raj Kumar Luniya

Sat, Jul 12, 2025

रतलाम 12 जुलाई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 12 जुलाई 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोज़गार मेला में शामिल नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्त अभ्यर्थी देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित थे, जो विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा आयोजित किए गए थे। प्रत्येक स्थान पर केंद्रीय मंत्री/ मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में रेलवे के अतिरिक्‍त भारतीय डाक विभाग, आईआईटी इंदौर, केंद्रीय बैंकों आदि जैसे अन्य सरकारी विभागों/संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों में नियुक्त अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र स्थानों पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सौंपे गए।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा रतलाम के सांस्‍कृति सभा गृह में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप, माननीया सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान, माननीय महापौर श्री प्रहलाद पटेल सहित अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में लगभग 194 अभ्यर्थी उपस्थित थे, जिनमें से 146 अभ्यर्थी रेलवे से संबंधित थे।रोज़गार मेला, प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता की दिशा में एक ठोस कदम है। यह पहल युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर देने हेतु प्रेरक भूमिका निभाएगी।

देश के विभिन्न हिस्सों से चयनित नव-नियुक्त अभ्यर्थी भारत सरकार के अधीन विभिन्न पदों पर नियुक्त होंगे, जैसे कि टेक्‍नीशियन, सहायक, बैंक पीओ, पाइंटसमैंन, डाक सेवक आदि।

कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्‍वनी कुमार सहित रेलवे के अन्‍य अधिकारी तथा अन्‍य विभागों जैसे डाक विभाग, बैंक एवं आईआईटी इंदौर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें