Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क पूर्ववत रखने की मांग को लेकर विधायक श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को लिखा पत्र

admin

Mon, Apr 24, 2023

रतलाम 24 अप्रैल 2023। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क की नई प्रणाली को लेकर विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को लिखा पत्र लिखा है। श्री काश्यप ने व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क पूर्ववत रखने मांग मुख्यमंत्री श्री चौहान से की। उन्होने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से व्यापारिक वर्ग में असंतोष व्याप्त है। उक्त प्रणाली यदि लागू होती हैं तो हर वर्ग के व्यापारी और व्यवसायियों पर अतिरिक्त भार बढेगा।विधायक श्री काश्यप ने महापौर प्रहलाद पटेल को भी पत्र लिखकर उक्त व्यवस्था को रतलाम शहर में लागू नहीं करने की बात कही है।

पत्र के माध्यम से विधायक श्री काश्यप ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्रफल आधारित कर प्रणाली को लागू करना अप्रासंगिक है। इसे युक्ति युक्त करते हुए व्यवसायिक लाइसेंस शुल्क पूर्ववत रखा जाए। अतः इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाना आवश्यक है। दरअसल शासन द्वारा क्षेत्रफल के आधार पर कर प्रणाली लागू किए जाने से नाराज विभिन्न व्यापारिक संगठन विधायक श्री काश्यप से मिले और उन्हे अपनी परेशानी से अवगत कराया।

इस पर विधायक श्री काश्यप द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया था कि उक्त व्यवस्था रतलाम शहर में लागू नहीं होने दी जाएगी। विधायक श्री काश्यप को ज्ञापन दिए जाने के दौरान व्यापारिक प्रतिनिधि मंडल से भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल, राजेश माहेश्वरी, विनोद मूणत, सोनू चौहान, सुनील पोरवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें