Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: मप्र स्थापना दिवस पर बोले मंत्री श्री काश्यप : म.प्र ने आज विकास के क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान स्थापित की

admin

Sun, Nov 3, 2024

रतलाम 02 नवम्बर 2024/ जिला मुख्यालय पर 2 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। कलेक्टर कार्यालय परिसर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चौतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में विकास के क्षेत्र में आज मध्यप्रदेश ने अपनी एकनई पहचान स्थापित की है, चाहे कृषि हो, सिंचाई हो या औद्योगिक विकास की श्रृंखला हो, प्रदेश में चहुंओर विकास नजर आ रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री श्री काश्यप द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय,  कलेक्टर श्री राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, श्री मनोहर पोरवाल, श्री विनोद करमचंदानी, श्री गोविंद काकानी तथा अधिकारी, कर्मचारी नागरिकगण उपस्थित थे।

मंत्री श्री काश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा देश कृषि आधारित देश है। देश की समृद्धि में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश शासन ने खेती किसानी सिंचाई की तरक्की पर विशेष ध्यान दिया है, साथ ही औद्योगिक विकास की श्रृंखलाओं का नवीन विस्तार हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संभाग स्तर पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजन किया है जिससे नवीन औद्योगिक इकाईयों की स्थापना, युवाओं को रोजगार तथा  युवा उद्यमियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हम संकल्पित हो कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ समृद्धशाली राज्य बनाएंगे।

मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पीएम श्री हेलीकॉप्टर जैसी योजना लागू करके गरीब मरीजों की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य किया है जिनको आपात स्थिति में उच्च स्तरीय उपचार हेतु अन्यत्र ले जाने के लिए प्रत्येक जिले में तत्काल हेलीकॉप्टर की सुविधा शासन द्वारा दी गई है। श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन और सामाजिक सरोकारों का समन्वय स्थापित किया है। विगत दशहरे पर व्यापक रूप में जहां प्रदेश में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम आयोजित हुए वहीं दीपावली के पश्चात गोवर्धन पूजा तथा गोपूजन के भी वृहद कार्यक्रम प्रदेश में आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए श्री काश्यप ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन हमारे शहर के शैक्षणिक, सांस्कृतिक विकास को दर्शा रहा है। हमारे प्राचीन खेलों में शारीरिक व्यायाम, मानसिक व्यायाम के साथ आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यह समावेश यहां प्रस्तुत मलखंब के खेल में भी देखा जा सकता है। मलखंब को मालवा क्षेत्र ने पूरे देश  में एक पहचान दी है। श्री काश्यप  ने अपने उद्बोधन ने दीपो उत्सव के विभिन्न आयोजनों का जिक्र किया, साथ ही सब को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम में श्री प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में विकास की उपलब्धियां देखने को मिल रही हैं। स्वास्थ्य शिक्षा उद्योग खेल प्रत्येक क्षेत्र में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रारंभ में कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक आयोजनो से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव पांडे, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा, श्री विवेक सोनकर, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अनुराग सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री राजेश धनोतिया, शहरी विकास अभिकरण के श्री अरुण पाठक, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, सिविल सर्जन डॉक्टर एम.एस. सागर, जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार, तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिला उद्यमियों द्वारा अपने उत्पादों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी आयोजित की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें