Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: म.प्र.मानव अधिकार आयोग ने रतलाम में की 40 मामलों पर जनसुनवाई

admin

Fri, Jun 16, 2023

रतलाम 16 जून 2023/ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने ‘‘आयोग आपके द्वार कार्यक्रम’’ के तहत 16 जून को कलेक्टर कार्यालय रतलाम के सभागृह में पहले से लम्बित और नये मामलों की जनसुनवाई की। आयोग अध्यक्ष श्री मनोहर ममतानी एवं सदस्य श्री राजीव कुमार टंडन ने पक्षकारों आवेदकों व जिलाधिकारियों से रूबरू होकर कुल 40 मामलों की सुनवाई की। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशीपुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणाअपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम शहर श्री संजीव पाण्डे,  एसडीएम ग्रामीण श्री त्रिलोचन गौड़.प्र. मानव अधिकार आयोग में रतलाम जिले के मामलों के प्रस्तुतकर्ता अधिकारी, अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित मानव अधिकार हनन मामलों से संबंधित विभागों के जिलाधिकारी एवं पक्षकारआवेदक भी मौजूद थे।

रतलाम की जनसुनवाई में आयोग द्वारा कुल 40 मामले सुने गये। इनमें 23 मामले पहले से लंबित थे, 17 नये मामले आयोग को जनसुनवाई के दौरान ही प्राप्त हुए। पहले से लंबित 23 मामलों में से आयोग द्वारा 17 मामले संबंधित आवेदकों को अनुतोष (क्षतिपूर्ति) एवं सहायता राशि दिलाते हुए मौके पर ही निराकृत कर दिये गये। शेष 06 मामलों में आयोग ने संबंधित विभागाधिकारियों को और अधिक गंभीरतापूर्वक जांचकर पुनः प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये।

इसी क्रम में जनसुनवाई के दौरान मिले 17 नये प्रकरणों में से 11 प्रकरण आयोग द्वारा कलेक्टर एवं एसपी को समुचित कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए मौके पर ही निराकृत कर दिये और शेष 06 प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आयोग ने संबंधित विभाग/जिलाधिकारियों को मामले के सभी पक्षों की जांचकर अगले एक माह में तथ्यात्मक प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें