Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: जिला मुख्यालय पर हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

admin

Wed, Nov 1, 2023

रतलाम 01 नवंबर 2023/ जिला मुख्यालय पर भी 1 नवंबर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक रंग बिखेरे गए। देश भक्ति गीतों के माध्यम से भारतीय जवानों का जोश व जुनून प्रदर्शित किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश की रंगरंगीली संस्कृति की झलक एवं मातृभूमि का वंदन थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने ध्वजारोहण किया। उसके पश्चात राष्ट्र गान व पुलिस बल द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, कलेक्टोरेट अधीक्षक श्री प्रभाकांत उपाध्याय तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम मे देशभक्ति और संस्कृति के रंग बिखेरे गए, स्कूली बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से समां बांध दिया। उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से भारतीय जवानों के जोश का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की रंगरंगीली संस्कृति की झलक दिखाई गई तथा मातृभूमि के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया।

सी.एम. राइज विनोबा स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य को अपने नाट्य के माध्यम से प्रदर्शित किया जिसमें अंग्रेजों के विरुद्ध रानी लक्ष्मीबाई की वीरतापूर्वक लड़ाई और स्वतंत्रता में उनके योगदान को बताया गया। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने भी देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर ने किया। अंत में मध्य प्रदेश गान हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें