Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: जानिए मुख्यमंत्री डॉ यादव के रतलाम दौरे का प्रयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्शन प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था

admin

Mon, Apr 14, 2025

मुख्यमंत्री के दौरे का प्रयोजन

प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 15 अप्रैल 2028 को रतलाम आ रहे हैं। प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डा. यादव का 15 अप्रैल को प्रातः 11.20 बजे बंजली हवाई पट्टी पर आगमन होगा। तत्पश्चात् सैलाना रोड स्थित विधायक सभागृह में आयोजित अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के सातवें अ.भा. अधिवेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 12.45 बजे बंजली हवाई पट्टी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

चलाया गया चेकिंग अभियान

दिनांक 15.04.25 को माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के प्रस्तावित रतलाम आगमन की पूर्व संध्या पर रतलाम पुलिस द्वारा शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा के विशेष इंतेज़ाम लगाए गए।

रतलाम पुलिस द्वारा शहर के प्रवेश मार्गों सहित शहर के मुख्य मार्गों एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों चेकिंग के साथ साथ होटल, ढाबों, लाज की भी चेकिंग की गई। होटल में रुकने वाले संदिग्धों से पूछताछ की गई।

कार्यक्रम स्थल सहित शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं रूट का निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा द्वारा पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में ड्यूटी हेतु लगाए गए बल को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्शन

माननीय मुख्यमंत्री महोदय के रतलाम आगमन एवं प्रस्थान के दौरान ग्राम बंजली हवाई पट्टी से सैलाना बस स्टेण्ड के आसपास मुख्य मार्गो पर यातायात पुलिस रतलाम द्वारा निम्नानुसार नो व्हीकल झोन, यातायात डायवर्शन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है जो निम्नानुसार है।

  • 1. मेडिकल काँलेज बंजली तिराहे (फन्टा) से लेकर हवाई पट्टी व सैलाना बस स्टेण्ड क्षैत्र तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा जिसमे समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। समस्त नागरिको से अपील है कि परिवर्तीत मार्ग का उपयोग करें ।
  • 2. रतलाम शहर से सैलाना व बाँसवाडा की ओर जाने वाले समस्त वाहन सालाखेडी, जावरा अण्डर ब्रिज, प्रताप नगर पुलिया होकर फोरलेन मार्ग से होते हुए नामली पंचेड फंटा से ग्राम पंचेड ग्राम धामनोद होते हुए सैलाना,बासवाडा की ओर जाएंगे ।
  • 3. सैलाना, बाँसवाडा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन धामनोद से नामली पंचेड फन्टा होते हुए फोरलेन मार्ग से जावरा अथवा सातरुण्डा की ओर जा सकेंगे ।
  • 4. बंजली फंटा से राम मंदिर, सैलाना बस स्टेण्ड कि तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेगे।
  • 5. दो बत्ती से सैलाना बस स्टेण्ड तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेगे ।
  • 6. फव्वारा चौक से दो बत्ती, सैलाना बस स्टेण्ड. राम मंदिर, बरबड, तरफ जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन मुख्यमंत्री महोदय के आगमन के दौरान भारी वाहन बंद रहेगे ।
  • 7. वरोठ माता मंदिर से वन विभाग, बाजना बस स्टेण्ड, 80 फीट रोड, साक्षी पेट्रोल पम्प, कि तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेगे।

वाहन पार्किंग व्यवस्था

  • 1. VIP वाहनों की पार्किंग विधायक सभागृह बरबड के लेप्ट साईड की तरफ पार्किंग व्यवस्था की गई है।
  • 2. VIP वाहनों की पार्किंग बंजली एयर स्ट्रीप पर चार पहिया वाहनों पार्किंग व्यवस्था की गई है।
  • 3. दो पहिया व चार पहिया वाहनो की पार्किंग विधायक सभागृह बरबड के पहले पार्किंग व्यवस्था की गई है।

यातायात पुलिस रतलाम का अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये चार पहिया वाहनों को लेकर भ्रमण के दौरान क्षेत्र में प्रवेश नही करे एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रुप से पार्किंग करे अन्यथा यातायात मार्ग अवरुध्द होने की स्थिति में वाहनों को क्रेन से टोइंग किया जा सकता है। समस्त नगरवासियो से सहयोग की अपील है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें