Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: ऑरो आश्रम से एक्सप्रेस-वे तक बनेगा फोरलेन, यातायात का दबाव होगा कम

admin

Fri, Mar 14, 2025

अब सैलाना रोड स्थित ऑरो आश्रम से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक की सड़क भी फोरलेन बनेगी। इसके लिए बुधवार को राज्य विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट में सरकार ने इसका प्रतीकात्मक प्रावधान किया है। पूरे प्रोजेक्ट की लागत लगभग 30 करोड़ रुपए है। अभी रतलाम को राजस्थान से जोड़ने वाले अंतर राज्यीय मार्ग पर सिर्फ चेतक ब्रिज से ऑरो आश्रम तक फोरलेन बना हुआ था। उसके बाद टू-लेन सड़क थी। मेडिकल कॉलेज, बंजली बायपास फोरलेन बनने के बाद बांसवाड़ा रोड पर ट्रैफिक लोड बढ़ गया था। इसलिए इस सड़क को चौड़ी करना जरूरी हो गया था। सभी तरफ से मांग आने पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप इसे फोरलेन में तब्दील करने की ओर प्रयासरत थे जिसमें उन्हें बुधवार को सफलता मिल गई।

यह नया फोरलेन लगभग 6 किमी लंबा होगा। इसके बनने से सिटी फोरलेन की लंबाई 6 किमी से बढ़कर लगभग 8 किमी हो जाएगी। एमएसएमई मंत्री काश्यप ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज और बायपास फोरलेन बनने से यहां यातायात का काफी दबाव हो गया था। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तक सिटी फोरलेन को जोड़ने की मांग की थी। इसका निर्माण होने से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें