Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: विधायक डॉ.पाण्डेय के प्रयास लाये रंग, अधूरे ब्रिज निर्माण कार्य के लिए मिली 10 करोड़ की सौगात

admin

Wed, Feb 26, 2025

समय से एक दर्जन से अधिक ग्रामो के निवासियों द्वारा  झेल रहे कठिनाई का निराकरण करते हुए बड़ी सौगात दी है l  इन ब्रिज निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में प्रसन्नता का वातावरण है।जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के अथक प्रयासों से स्वीकृत लगभग 56 किमी जावरा-सीतामऊ सडक मार्ग में महत्वपूर्ण तीन स्थानों पर ब्रिज निर्माण कार्य भी स्वीकृत हुए थे। ग्राम रोला में रुपनिया खाल पर, ग्राम भड़का में कमला नदी पर एवं ग्राम असावती में महादेव खाल पर ब्रिज निर्माण कार्य होना था, लेकिन ठेकेदार द्वारा इन तीन स्थानों के कार्य अधूरे छोड़ दिए थे जिसके कारण विगत वर्षो से ग्रामीणों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। डॉ. पाण्डेय ने इन अधूरे निर्माण कार्य को पूर्ण कराए जाने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री के अलावा विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से भेट कर तथा विधानसभा सत्रों में विभिन्न स्तर की कार्यवाही कर पुनः निविदा जारी करने का निरंतर प्रयास किया।

डॉ. पाण्डेय के किये लगातार प्रयासों के फलस्वरूप लोक निर्माण विभाग ने पुनः स्वीकृति प्रदान कर आदेश जारी किये है।लगभग 10 करोड़ 9 लाख रु की लागत से तीनो ब्रिज के अधूरे निर्माण कार्यो को पूरा किया जाएगा, ये ब्रिज 40 फिट चौडाई के होगे। कार्यादेश होने के पश्चात निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य प्रारम्भ किये जाने की तेयारी भी शुरू कर दी गई है। आगामी सफ्ताह से निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। इन कार्यो को पूर्ण करने की अवधि लगभग 8 माह बताई गई है।  बीते दिनों विधायक डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेट कर इन अधूरे कार्यो को पूर्ण किये जाने का आग्रह किया था, जिसके फलस्वरूप ये स्वीकृति मिल पाई है। रतलाम व  मंदसौर दोनों जिलो को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण जावरा–सीतामऊ सडक मार्ग के अधूरे ब्रिज निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। विधायक डॉ. पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। बालाराम पाटीदार, डॉ राजेन्द्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, राजेश शर्मा, मुकेश बग्गड़, विजय शर्मा, विनोद शर्मा, नाथूलाल शर्मा, बबलेश पाटीदार, प्रकाश जेन, नागुलाल धनगर, महिपाल सिंह आदि ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेशसिंह, विधायक डॉ पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।      

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें