Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

किसानों को ढांढस बंधाते मुख्यमंत्री : चिंता न करें, हर खेत का होगा सर्वे, सड़क निर्माण की घोषणा

Raj Kumar Luniya

Fri, Sep 12, 2025

अतिवृष्टि और पीला मोजेक से प्रभावित किसानों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आश्वस्त किया कि किसी भी किसान को नुकसान की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर खेत का सर्वे कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाएगी।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सैलाना तहसील के ग्राम करिया पहुँचे, जहाँ उन्होंने किसानों के खेतों में जाकर सोयाबीन फसलों की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने किसान मनोहर लाल मालवीय और राधेश्याम पाटीदार को गले लगाकर ढांढस बंधाया और कहा – “हम आपका साथ में हैं, चिंता मत करजो।”

किसान चौपाल में संवाद

फसल निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने किसान चौपाल में किसानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही किसानों के प्रति संवेदनशील हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राज्य सरकार की सहायता राशि, 30 लाख किसानों को सोलर पंप, तथा निराश्रित गायों के लिए गौशालाओं जैसी योजनाएं किसानों के हित में लागू की गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे क्षेत्र में पारदर्शिता के साथ प्रभावित हर खेत का सर्वे किया जाएगा।

सड़क निर्माण की घोषणा

किसानों की मांग पर मुख्यमंत्री ने ग्राम रियावन से कालूखेड़ा तक सड़क बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने जिला कलेक्टर को प्रभावित फसलों का त्वरित सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, विधायक मथुरालाल डामोर, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, पूर्व विधायक संगीता चारेल, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई चंद्रवंशी, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

CM_M.P

Dr_Mohan_Yadav

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें