Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: मुख्यमंत्री डॉ.यादव इस दिन करेंगे 25वें खेल चेतना मेले का शुभारंभ

admin

Mon, Dec 16, 2024

रतलाम 16 दिसंबर। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला के रजत जयंती वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम आ रहे है। सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के साथ कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, सचिव प्रद्युम्न मजावदिया, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर.सी. तिवारी आदि उपस्थित रहे।

मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को रतलाम आएंगे। यहां वे नेहरू स्टेडियम में खेल चेतना मेला के शुभारंभ समारोह में उपस्थित होंगे। यहां पर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा निकाले जाने वाले मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेल चेतना मेला का विधिवत शुभारंभ करेंगे। रजत जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सीएम के रतलाम आगमन की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए है। खेल चेतना मेला के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान यहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कलेक्टर, एसपी टीम के साथ पहुंचे और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित आयोजन समिति सदस्यों से चर्चा कर आयोजन से जुड़ी जानकारी ली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें