Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: मुख्यमंत्री चौहान ने जावरा में विशाल आमसभा में कही बड़ी बात : विकास, विश्वास व सेवा की गारंटी है डॉ राजेंद्र

admin

Tue, Oct 31, 2023

रतलाम 31 अक्टूबर । राजेंद्र विकास, विश्वास और सेवा की गारंटी है जावरा की जनता का प्यार व आशीर्वाद ही मुझे यहां खिंच कर ले आया। हमने पत्थरों की मार से लोगों को घायल होते देखा है जावरा वालो हम तो आपके फूल की मार से ही घायल हो गए। आपके प्यार और आशीर्वाद के कायल हो गए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जावरा में महती आमसभा को संबोधित करते हुए कही | उन्होंने कहा कि जावरा के विकास में राजेंद्र ने कोई कसर नही छोड़ी| कई काम तो ऐसे है जो हमने आउट ऑफ वे जाकर किये। राजेन्द्र ने कहा था कि जावरा में ओवर ब्रिज चाहिए हमने स्टेट के बजट से 2 फ्लाय ओवर ब्रिज स्वीकृत किये जिनमें से एक जावरा को दिया जो सबके सामने बनकर तैयार है। अभी 2 सीएम राइज बन रहे है जावरा विधानसभा में 10 सीएम राइज ओर बनवाऊँगा। उद्योग व सिंचाई के क्षेत्र में भी और बेहतर काम करेंगे। एक्सप्रेस वे जो यहां बना है उसका भूमिपूजन भी इसी जावरा की धरती पर हुआ है। आने वाले समय मे भी जावरा के विकास में कोई कसर कोई कमी नहीं छोडूंगा।

फिर जावरा आऊँगा ओर बाबूजी डॉ.लक्ष्मीनारायण जी पांडेय की प्रतिमा का अनावरण भी करुगा। विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि जावरा के विकास में जितना कहा था उससे बेहतर किया है आगे भी विकास के कार्य में कोई कमी नहीं आएगी जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा।

जावरा में मुख्यमंत्री चौपाटी क्षेत्र से जनता का अभिवादन करते हुए डॉ. पांडेय के साथ सभा स्थल पहुचे। पूरे रास्ते में विभिन्न सामाजिक धार्मिक व राजनीतिक संस्थानों ने फूलों से मुख्यमंत्री व डॉ पाण्डेय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जावरा वासियों में उत्साह देखने को मिला। हर तरफ भाजपा के झंडे लहराते नजर आए। वही हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने जावरा पहुचे।

सांसद सुधीर गुप्ता, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, गुजरात विधायक केयूर भाई, पीयूष देसाई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा, भरत दास वैरागी, विधानसभा प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान, प्रकाश मेहरा, बजरंग पुरोहित, हरिराम शाह, दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, विस्तारक धनंजय दीक्षित, रतनलाल लाकड़, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, नंदकिशोर महावर, धर्मचंद चपडोद, कीर्तिशरण सिंह, देवेंद्र भटनागर, श्रीमती लाला बाई शंभूलाल, पुनम पटवा, ऊषा श्रोत्रिय, अल्का शाह भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़, राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा, अमित पाठक, राजेश शर्मा, अजय सिंह भाटी, घनश्याम सोलंकी, सोनू यादव आदि कोर कमेटी के सदस्यगण मंचासीन थे। संचालन विधानसभा संयोजक महेश सोनी ने किया | आभार सह प्रभारी बद्रीलाल शर्मा ने माना। उक्त जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक प्रफुल्ल जैन ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें