कलेक्टर के निर्देश पर रेस्टोरेंट्स में औचक निरीक्षण : पुष्पांजलि रेस्टोरेंट पर हुई चालानी कार्रवाई
Raj Kumar Luniya
Wed, Apr 22, 2026
21 अप्रैल को शहर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार, जिला खाद्य अधिकारी और जीएसओ (GSO) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्रमुख रेस्टोरेंट्स और भोजनालयों पर औचक दबिश दी।
इन प्रतिष्ठानों की हुई जांच प्रशासनिक टीम ने त्रिमूर्ति रेस्टोरेंट, बालाजी रेस्टोरेंट, अग्रवाल स्वीट्स, जालाराम स्वीट्स, बालाजी सेंट्रल, 7 हिल्स, गुरु प्रसादम, राजभोग भोजनालय तथा पुष्पांजलि रेस्टोरेंट का सघन निरीक्षण किया।
निरीक्षण में क्या मिला? जांच के दौरान अधिकांश बड़े प्रतिष्ठानों पर मानक नियमों के अनुसार डीजल भट्टी, कोयला भट्टी और कमर्शियल (व्यावसायिक) सिलेंडरों का उपयोग होता पाया गया। हालांकि, पुष्पांजलि रेस्टोरेंट में नियमों का उल्लंघन करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था।
कड़ी कार्रवाई के निर्देश नियमों के उल्लंघन पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुष्पांजलि रेस्टोरेंट से घरेलू सिलेंडर जब्त किया और संबंधित संचालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि घरेलू रसोई गैस के दुरुपयोग को रोका जा सके। प्रशासन ने सभी व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे केवल निर्धारित कमर्शियल सिलेंडरों का ही उपयोग करें।
Tags :
कलेक्टर_रतलाम
घरेलू गैस सिलेंडर
व्यावसायिक उपयोग
चालानी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन