Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

भव्य भक्ति संध्या का आयोजन : अंकित जैन मित्र मंडल द्वारा तपस्वियों के तप की अनुमोदना

Raj Kumar Luniya

Tue, Sep 2, 2025

धर्म और तपस्या की भावना को प्रखर बनाने हेतु शहर के युवा अंकित जैन ने अपनी माता श्री के साथ 45 दिवसीय कठिन सिद्धि तप कर समाज में अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उनके तप की अनुमोदना के लिए अंकित जैन मित्र मंडल द्वारा एक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।

भक्ति संध्या का आयोजन नीम वाला उपाश्रय में विराजित साध्वी श्री शाश्वत प्रिया जी आदि ठाणा-4 की निश्रा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परमात्मा प्रभु के समक्ष माल्यार्पण एवं नमस्कार महामंत्र के साथ हुई।

कार्यक्रम में महिदपुर से पधारे प्रसिद्ध युवा भजन गायक अंकुश मेहता ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

भक्ति संध्या में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रीसंघ के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान मित्र मंडल के सदस्य प्रीतेश गादिया, सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, विनीत पीपाड़ा, वैभव रांका, नवदीप मूणत, तरुण मूणत, विजय जैन, अमित गोरेचा, राहुल छाजेड़ सहित अन्य साथियों ने तपस्वी माता चंदा देवी नरेंद्र जी चौरडिया एवं पुत्र अंकित जैन का बहुमान कर उनके तप की अनुमोदना की।

भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म से ओतप्रोत इस आयोजन ने समाज में तपस्या के महत्व को पुनः रेखांकित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें