: जैनत्व रक्षक संघ शाखा रतलाम द्वारा समाज हित में एक अद्भुत संस्कार शाला का हुआ आयोजन : Video
admin
Tue, Nov 26, 2024
जैनत्व रक्षक संघ शाखा रतलाम द्वारा समाज हित में एक अद्भुत संस्कार शाला का आयोजन रतलाम शहर के हनुमान रुडी पर किया गया जिसमें अहमदाबाद से पधारे सुश्रावक सीए श्रेयांस छाजेड़ द्वारा सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक के 131 संस्कारों का लाइव डेमो, ड्रामा स्पीच के माध्यम से प्रस्तुतीकरण कर मौजूद श्रोताओं का ज्ञान बढ़ाया गया।

संस्कार शाला का प्रारंभ माननीय अतिथि श्री इंदरमल वकील, लालचंद सुराणा, समीर तलेरा ,अमृत जैन , एमईसी सदस्य अक्षय संघवी द्वारा नवकार महामंत्र के चित्र पटल पर धूप दीप कर किया गया। सीए श्रेयांश छाजेड़ द्वारा संस्कार शाला संचालित की गई जिसमें लगभग 500 श्रोताओं की सराहनीय उपस्थिति रही कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद जी मेहता तथा आभार संस्कार शाला के आयोजक सुमित तलेरा एवं चेतन मूणत द्वारा व्यक्त किया गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन