Breaking News
अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |

रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए

Raj Kumar Luniya

Wed, May 27, 2026

शहर के रहवासी क्षेत्रों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त दल ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। मुहिम के तहत विनोबा नगर और मौमिनपुरा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे 5 कबाड़ व्यवसायियों के गोदामों को पूरी तरह हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कबाड़ जब्त कर जुलवानिया ट्रेंचिंग ग्राउंड भिजवाया गया। इस अभियान के तहत अब तक कुल 13 गोदाम हटाए जा चुके हैं।

​इन व्यवसायियों पर गिरी गाज : संयुक्त टीम ने विनोबा नगर और मौमिनपुरा में विनोबा स्कूल के सामने चल रहे अवैध कबाड़ गोदामों पर शिकंजा कसा। इनमें संजय सोलंकी (विनोबा नगर), सलमान-शाकिर, आरिफ-अशफाक खान, नासिर-अहमद बशीर खान और आफताब-जाफर (सभी निवासी मौमिनपुरा) के कबाड़ गोदामों को मलबे में मिलाते हुए सामान जब्त किया गया।

​कोर्ट से खारिज हो चुकी है व्यापारियों की याचिका : उल्लेखनीय है कि रतलाम शहर के अलग-अलग रहवासी इलाकों में संचालित करीब 85 कबाड़ दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम ने 19 दिसंबर 2025 को नोटिस जारी किए थे। इसके खिलाफ कबाड़ व्यापारी न्यायालय पहुंचे थे, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए दुकानों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।

​गर्मी में आग का खतरा और यातायात बड़ी वजह : प्रशासन के मुताबिक, वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण शहर में अग्नि दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। रहवासी क्षेत्रों में चल रहे इन कबाड़ गोदामों में अग्नि सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम या उपकरण नहीं पाए गए, जिससे आसपास के रहवासियों की जान-माल को बड़ा खतरा बना हुआ था। इसके अलावा इन दुकानों के कारण आए दिन यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। इसी के मद्देनजर यह सख्त कदम उठाया गया है।

​कार्रवाई के दौरान मौजूद रहा अमला : इस बड़ी संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके पर नायब तहसीलदार रामचंद्र पाण्डे, स्वच्छता अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार, पटवारी विजय श्रोत्रिय, झोन प्रभारी किरण चौहान सहित नगर निगम और पुलिस विभाग का भारी अमला मौजूद रहा। प्रशासन का साफ कहना है कि शहर के रहवासी इलाकों से सभी अवैध कबाड़ दुकानें हटने तक यह मुहिम जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें