Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

श्रावणी मेला 8 से : माहेश्वरी भवन में सजेगी खरीदारी और लजीज व्यंजनों की महफिल, लकी ड्रॉ रहेगा खास

Raj Kumar Luniya

Fri, Aug 7, 2026

माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर दो दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन 8 एवं 9 अगस्त को कसारा बाजार स्थित माहेश्वरी भवन में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाजजनों और शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले का भव्य शुभारंभ समाज अध्यक्ष डॉ.बी.एल. तापड़िया, समाज सचिव सुनील लाठी एवं समाजसेवी व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोविंद काकानी के अतिथ्य में होगा।

​खरीदारी से लेकर खान-पान तक का संगम : श्रावणी मेले में शहरवासियों के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इनमें सूट, साड़ियां, गिफ्ट आइटम्स, एंटीक ज्वेलरी, किड्स वियर, वेस्टर्न वियर, कॉस्मेटिक्स, मोबाइल कवर्स और मुखवास सहित अनेक दैनिक उपयोग व सौंदर्य की वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही खान-पान के शौकीनों के लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स भी आकर्षण का केंद्र होंगे। मेले को और अधिक रोमांचक बनाने के लिए विशेष लकी ड्रॉ का आयोजन भी रखा गया है।

​सातुड़ी तीज पर पारंपरिक सत्तू वितरण : माहेश्वरी समाज के पारंपरिक पर्व सातुड़ी तीज के अवसर पर 15 अगस्त से 18 अगस्त तक विशेष सत्तू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें चना, मूंगड़ा, चावल एवं गेहूं आदि से निर्मित पारंपरिक सत्तू का वितरण किया जाएगा।

​महिला स्वावलंबन को प्रोत्साहन देने की अपील : माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल ने शहरवासियों व समाजजनों से अपील की है कि वे परिवार सहित मेले में पहुंचकर महिलाओं की प्रतिभा और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करें। मंडल ने बताया कि यह मेला परंपरा, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता का एक सुंदर संगम है।

Tags :

माहेश्वरी महिला प्रगति मंडल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें