Breaking News
विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित | विश्वास के 86 वर्ष : अक्षय तृतीया पर डी.पी.ज्वेलर्स पर आभूषणों का नायाब संग्रह | हाथों में तिरंगा, दिल में लाइब्रेरी की आस : 2 घंटे तक पानी की टंकी पर डटा रहा युवक | विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन : लव जिहाद के खिलाफ जताया कड़ा रोष | पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप : एसपी ने दिए जांच के निर्देश, सुरक्षा को लेकर सख्त हिदायत | महिला ने उठाया आत्मघाती कदम : डायल-112 ने अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान | देह व्यापार के दलदल से दो नाबालिगों का रेस्क्यू : महिला समेत एक आरोपी गिरफ्तार | वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान | निजी स्कूलों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा : प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर | भीषण गर्मी का असर : रतलाम में स्कूलों के समय में बदलाव | ई-टोकन नियम की अनदेखी पड़ी भारी : रतलाम के 06 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित |

खाद्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने भी किए संग्रहित

Raj Kumar Luniya

Thu, Apr 17, 2025

रतलाम 17 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रतलाम जिले में जंक फूड स्ट्रीट फूड और फास्ट फूड विक्रेताओं एवं जूस विक्रेताओं की सघन जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट फूड वेंडर को स्वच्छ परिस्थितियों में गुणवत्तापूर्ण भोजन का निर्माण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जंक फूड, स्ट्रीट फूड की सघन जांच हेतु नमूने लिए

बुधवार को उपाध्याय मार्केट राम मंदिर के सामने एवं 80 फीट रोड कॉर्नर पर खाद्य कारोबार कर्ताओं को जागरूक किया गया तथा बेसन, सोयाबीन तेल के दो सेम्पल लये गए। साफ सफाई के निर्देश दिए एवं स्वच्छ कपड़े, ग्लव्स एप्रेन कैप, मोनो सोडियम, ग्लूटामेट, अजीनोमोटो, विनेगर, कृत्रिम रंग, कृत्रिम फ्लेवर का उपयोग सीमित मात्रा तथा निर्धारित सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए गए।

समोसे, कचोरी, वडा तलने के लिए तेल का तीन बार से अधिक उपयोग न करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता, लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन संबंधी निर्देश दिए गए। उक्त कार्यवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया एवं ज्योति बघेल द्वारा की गई।

खाद्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित किए गए

इस अभियान के अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेंडर्स फास्ट फूड,आइसक्रीम सेंटर जूस सेंटर के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई और दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। विक्रेताओं को स्वच्छता संबंधी निर्देश दिए एवं मोनोसोडियम ग्लूटामेट अजीनोमोटो) विनेगर फ्लावर्स फूड एडिटीव्स तेल मसाले के अधिक उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य के नुकसान के प्रति भी जागरूक किया गया।

दल द्वारा प्रेम की फैक्ट्री जावरा से बर्फ, कमल कुमार जेठानंद जावरा से जेएसी ऑरेंज कोल्ड ड्रिंक एवं बंबईया चौक बोर्ड माउथ फ्रेशनर, आइस फैक्ट्री जावरा, रतलाम बेकर्स फैक्ट्री रतलाम कोल्ड ड्रिंक, वाह वडा पाव उपाध्याय मार्केट रतलाम से बेसन और सोयाबीन तेल का नमूना, अवि आइसक्रीम सेंटर से आइसक्रीम, जौनपुर जूस सेंटर फव्वारा चौक से आम रस का नमूना, गन्ने का जूस तथा पाइन एप्पल जूस के नमूने लिए गए। उक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया एवं ज्योति बघेल द्वारा की गई।

Tags :

Collector_Ratlam

Department_of_Food_and_Safety

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें