सकल दिगम्बर जैन महिला मंडल की सरहनीय पहल : निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर होगा आयोजित
Raj Kumar Luniya
Thu, Apr 17, 2025
रतलाम के सकल दिगम्बर जैन महिला मंडल द्वारा २० अप्रेल २०२५ रविवार को लोकेन्द्र भवन दो बत्ती पर निःशुल्क स्वास्थ शिविर प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जा रहा है. जिसमें रतलाम के सभी अनुभवी डॉक्टर अपनी सेवायें प्रदान करेंगे। मण्डल अध्यक्ष निविता गंगवाल ने बताया कि यह शिविर जरूरतमंद लोगों के सेवाभाव के उद्देश्य से लगाया जा रहा है। इस शिविर में मनोरोग, स्त्रीरोग, चर्मरोग, फेफड़ो सम्बधित समस्या, हड्डी रोग, शिशु रोग, दंत रोग, infertility, ह्रदय रोग, होम्योपेथी, आयुवेदिक, अन्य कई रोगों का उपचार किया जाएगा।
डॉक्टर के परामर्श के साथ कई जाचे भी फ्री में उपलब्ध रहेगी जैसे की EMI, ECG,BP, NEUROPATHY test , spirometry test, sugar test, hemoglobin आदि। सोनोग्राफी मात्र 200 रुपये में डायग्नोस्टिक सेंटर पर उपलब्ध रहेगी। मण्डल सचिव नेहा अग्रवाल ने बताया कि रतलाम जैन समाज के कई वरिष्ठ सदस्य एवं अन्य विभन्न संस्थाओं ने इस कार्य की सराहना करते हुए इस सेवा से सभी सम्प्रदाय के लोगों से जुडने की व लाभ लेने की अपील की है।
Tags :
FREE_HEALTH_CAMP
JAIN_WOMEN_GROUP
विज्ञापन
विज्ञापन