Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

1600 कि.मी की पदयात्रा : करणी टेक्सटाइल्स के डायरेक्टर 75 वर्षीय श्री राठी निकले विश्व शांति के लिए

Raj Kumar Luniya

Sat, Aug 30, 2025

विश्व शांति के लिए करणी टेक्सटाइल्स मील्स इच्छलकरणी (महाराष्ट्र) के डायरेक्टर श्री गोपालदास जी राठी ने 1600 किलोमीटर की पदयात्रा का शुभारंभ किया है। यह यात्रा इच्छलकरणजी महाराष्ट्र से प्रारंभ होकर श्री करणी माता देशनोक (राजस्थान) तक जाएगी।

श्री राठी ने शुक्रवार रात रतलाम में विश्राम किया और शनिवार सुबह माता की आरती व पूजन प्रसाद के बाद यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान आरती में नंदनी राठौर एवं धनेश राठौर ने भाग लिया।

रतलाम प्रतिनिधि नितेश राठौर ने बताया कि 75 वर्षीय श्री राठी करणी माता के अनन्य भक्त हैं और यह उनका दूसरी बार विश्व शांति पदयात्रा का आयोजन है। उनके साथ लक्ष्मण सेवदा के नेतृत्व में 10 लोगों की टीम सेवा में जुटी है।

रतलाम और जावरा के सभी डीलरों द्वारा श्री राठी का भव्य स्वागत किया गया। जिनमें आनन्दीलाल राठौर, संजय आंचलियां, धर्मेन्द्र परमार, संजय भण्डारी, अंतिम गांधी, सक्षम गांधी, मनोज परमार, प्रदीप भण्डारी, पार्षद पप्पू पुरोहित भी उपस्थित थे।

1600 कि.मी. की यह पदयात्रा आने वाले दिनों में राजस्थान के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर पहुंचकर पूर्ण होगी।

Tags :

विश्व शांति

पदयात्रा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें