Breaking News
अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | महिला आयोग ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन : अब एक कॉल पर मिलेगी सहायता और न्याय | रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 10 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | गौवंश हत्या मामला : नहीं हटे अवैध डेरे, आक्रोशित हिंदू समाज ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ : Video | लोकायुक्त केस : जावरा का सहायक ग्रेड-2 अधिकारी अनिल वर्मा निलंबित | जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई : रिटायर्ड शिक्षक से 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार Video | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |

सुरों की गूंज के साथ खाकी की ओर कदम : पुलिस बैंड ने दी प्रस्तुति, युवाओं को भर्ती के लिए किया जागरूक : Video

Raj Kumar Luniya

Fri, Apr 10, 2026

मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के पदों पर भर्ती के लिए प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को रतलाम शहर के हृदय स्थल महाराजा सज्जन सिंह चौराहे पर प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इंदौर के पुलिस बैंड दल द्वारा एक भव्य और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भर्ती प्रक्रिया के प्रति आकर्षित करना और उन्हें आवेदन के लिए प्रेरित करना था।

679 पदों पर होनी है सीधी भर्ती : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, आरक्षक (बैंड) के कुल 679 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 05 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक 'एमपी ऑनलाइन' पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। संगीत और वादन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए पुलिस विभाग में सेवा देने का यह एक उत्कृष्ट अवसर है।

संगीत से दिया करियर का संदेश : आयोजन के दौरान बैंड दल ने मधुर और देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में आमजन और युवा एकत्रित हुए। संगीत के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भर्ती की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुलिस बैंड न केवल विभाग की शान है, बल्कि यह कला और अनुशासन का अद्भुत संगम भी है।

अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति : इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक संतोष चौरसिया और उप निरीक्षक कुलदीप देतलिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार बंधुओं और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभाग का मानना है कि इस तरह के रचनात्मक प्रयासों से अधिक से अधिक प्रतिभावान अभ्यर्थी पुलिस सेवा से जुड़ सकेंगे।

Tags :

RATLAM_POLICE

M.P_Police

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें