: जल गंगा संवर्धन अभियान : ग्राम सेजावता में हुई बावड़ी की सफाई
admin
Sat, Apr 12, 2025
रतलाम 12 अप्रैल 2025/ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन के माध्यम से आदर्श ग्राम सेजावता में समिति के सदस्यों ने बावड़ी पर श्रमदान कर जल गंगा संवर्धन अभियान को आगे बढ़ाते हुए श्रमदान के माध्यम से प्राचीन बावड़ी की सफाई की।
इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों से कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजित इस अभियान में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। नवांकुर संस्था सचिव श्री नरेंद्र श्रेष्ठ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम की भूमिका रखी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री गोपाल डाबी, उपसरपंच श्री गणेश मालवीय, ग्राम पंचायत सचिव, सहायक सचिव, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णेन्द्र सिंह, श्री कालूपूरी गोस्वामी, युवराज, सुनील, करण, नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता श्री राजेश सोलंकी, श्री धनपाल शर्मा, श्री सुनील बैरागी सहित ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन