: कलेक्टर श्री बाथम के निर्देशन में फिर लौटेगा गुलाब चक्कर का पुराना वैभव
admin
Tue, Jan 21, 2025
गुलाब चक्कर रतलाम शहर की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहरो में से एक है। परन्तु देखरेख के अभाव में यह धरोहर लगभग लुप्तप्राय हो गयी थी। उसका अस्तित्व ही समाप्ति की ओर था। शहर के ही कुछ जागरूक नागरिको की मदद से जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक धरोहर को 2016 में उसकी पुरानी गरिमा लौटाने का प्रयास किया था एवं इस प्रयास में बहुत हद तक सफल भी हुए थे।गुलाब चक्कर के परिसर का रखरखाव नियमित हो एवं यहा के नागरिक गुलाब चक्कर से निरंतर जुड़े रहे, इस उद्देश्य से ''गुलाब चक्कर लोकमंच" भी स्थापित किया गया था।

26 जनवरी 2016 को गणतंत्र दिवस की संध्या देश भक्ति गीत, संगीत से सराबोर हो गई थी। लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व के आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया था। प्रस्तुति के दौरान गीत, संगीत, नृत्य एवं नाटक के माध्यम से कलाकारों ने देश भक्ति का संदेश दिया था। 26 जनवरी 2016 के इस समारोह में सांसद कांतिलाल भूरिया, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काष्यप, महापौर सुनिता यार्दे, कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर, पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही थी।

कलेक्टर श्री बाथम के निर्देशन में फिर लौटेगा गुलाब चक्कर का पुराना वैभव : रतलाम के पुराने कलेक्टर परिसर स्थित गुलाब चक्कर के उन्नयन कार्य का निरीक्षण सोमवार शाम कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा अधिकारियों के साथ किया गया। कलेक्टर द्वारा आगामी 26 जनवरी के पूर्व उन्नयन कार्य पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम को दिए गए गुलाब चक्कर के उन्नयन के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। परिसर में पाथवे निर्मित किए गए हैं।

गुलाब चक्कर को बैंडस्टैंड के रूप में निर्मित किया जा रहा है जो रतलाम के नागरिकों के लिए एक सौगात होगी। इस परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे जिनके लिए परिसर सुविधा पूर्ण होगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री शृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम श्री अनिल भाना, निगम के उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए पी सिंह आदि उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन