: रतलाम-बड़नगर खंड रेलवे क्रॉसिंग से पांच दिन के लिए आवागमन बंद
admin
Wed, Nov 6, 2024
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम-बड़नगर खंड में स्थित समपार संख्या 196 से पांच दिन 12.00 बजे से 18.30 बजे तक सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए आवागम बंद रहेगा।
रतलाम-बड़नगर खंड में रेल लाइन का मशीनों द्वारा फॉर्मेशन ट्रिटमेंट सहित अन्य मरम्मत कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में रतलाम–बड़नगर के मध्य स्थित समपार संख्या 196 (रतलाम-भाटपचलाना सड़क मार्ग) पर भी मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है। मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए 06 एवं 07 नवम्बर तथा 11 से 13 नवम्बर, 2024 तक दोपहर 12.00 बजे से शाम 18.30 बजे तक सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए समपार 196 से आवागमन बंद रहेगा।
इस दौरान सड़क उपयोगकर्ता परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग बिलपांक-धराड़ के मध्य स्थित समपार संख्या 197 एवं 198 का उपयोग कर सकते हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन