Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार मिश्र ने किया रतलाम मंडल का निरीक्षण 

admin

Mon, Apr 17, 2023

15 अप्रैल 2023 को रतलाम प्रवास के दौरान महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे श्री अशोक कुमार मिश्र ने रतलाम-नागदा, नागदा-उज्‍जैन, उज्‍जैन-देवास-इंदौर, इंदौर-फतेहाबाद-रतलाम खंडों का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के साथ ही साथ मंडल के रतलाम, नागदा, उज्‍जैन, देवास, इंदौर एवं फतेहाबाद चंद्रावतिगंज स्‍टेशनों का गहन निरीक्षण किया गया। 

स्‍टेशनों पर प्‍लेटफार्म, सर्कूलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, यात्री आरक्षण केन्‍द्र, लिफ्ट, रिटायरिंग रूम, प्रतीक्षालयों के निरीक्षण के दौरान  संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधा, साफ-सफाई एवं स्‍वच्‍छता की जांच की तथा अच्‍छे कार्यों की सराहना करते हुए जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्‍यकता थी वहॉं सुधार हेतु निर्देशित किया गया। नागदा स्‍टेशन स्‍टेशन पर वन स्‍टेशन वन प्रोडक्‍ट स्‍टॉल पर स्‍टॉल संचालक से उसकी बिक्री के बारे में जानकारी ली जिस पर स्‍टॉल संचालक ने काफी सकारात्‍मक जबाव दिया। 

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान ट्रैक की क्षमता की जांच की तथा विभिन्‍न खंडों में ट्रैक की गोलाई एवं पुल-पुलियाओं पर ट्रेन की गति का निरीक्षण किया ।

मीडिया से चर्चा करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि यह एक सामान्‍य निरीक्षण हैं जिसका उद्देश्‍य मंडल में चल रहे विभिन्‍न विकासात्‍मक कार्यों जैसे नागदा-गोधरा खंड को 160 किमीप्रघं की गति उपयुक्‍त करने हेतु किये जा रहे कार्य, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन, नई लाइन, अमृत भारत स्‍टेशन योजना के तहत किए जा रहे कार्य के साथ ही साथ संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधा, साफ-सफाई एवं स्‍वच्‍छता की समीक्षा करना है एवं कार्य की स्थिति के अनुसार निर्देशित करना है। 

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश कुमार, मुख्‍य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) श्री जयराम कुर्सीजा सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, निर्माण विभाग के अधिकारी एवं अन्‍य अधिकारी शामिल रहे।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें