: सन्त सतियाँ के विहार में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने हेतु डीआईजी को दिया ज्ञापन
admin
Fri, Apr 21, 2023
श्री अखिल भारतीय संगठन समिति युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष जी मारू के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा रतलाम रेंज डीआईजी श्री मनोज कुमार सिंह साहब से सौजन्य भेंट की गई एंव जैन समाज के सन्त सतियों के पैदल विहार में होने वाली दुर्घटनाओं और परेशानियों के बारे में अवगत करवाया और विहार के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने हेतु ज्ञापन प्रदान किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जी मारु-मंदसौर, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ बोथरा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अशोक झेलावत, जैन दिवाकर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनीष भटेवरा, महामंत्री पारस मेहता एवं दिवाकर मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे। डीआईजी साहब ने जल्द से जल्द विहार के दौरान सुरक्षा देना का आश्वासन दिया ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन