Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: म.प्र. कांग्रेस उद्योग एंव व्यापार प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति के नाम रतलाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

admin

Mon, Jul 31, 2023

जीएसटी में ईडी का हस्तक्षेप व्यापार जगत को भयग्रस्त करने की कोशिश, पीएमएल एक्ट में हुए संशोधन को वापस लेने की मांग।

जीएसटी कानून की पेचीदगियों से व्यापारी बेहाल है और अब सरकार उद्योग एंव व्यापार जगत को भयग्रस्त करने में जुटी है। भाजपा सरकार व्यापारियों को जो देश की अर्थव्यवस्था के नीवं के पत्थर है उन्हें चोर-डाकू क्यों साबित करना चाहती है।

म.प्र. कॉंग्रेस उद्योग एंव व्यापार प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी जी से मुलाकात माननीय राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग रखी कि जीएसटी नेटवर्क को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में शामिल करना अनुचित है। एक्ट के इस संशोधन को तत्काल वापस लेते हुए निरस्त करना चाहिए।

साथ ही शहर के व्यस्ततम व्यवसायिक क्षेत्रो में बाहर से आने वाले ग्राहकों और व्यापारियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, साथ ही महिलाओं के लिए कोई सुविधा घर नहीं है, इस हेतु मध्य प्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ रतलाम के पदाधिकारियों ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें व्यापारियों द्वारा कलेक्टर महोदय को पैड पार्किंग बनाने का सुझाव दिया साथ ही पार्किंग हेतु अमृत सागर तालाब के सामने सरकारी जमीन एवं त्रिपोलिया गेट पुलिस लाइन के बाहर शासकीय जमीन की ओर ध्यान आकर्षित किया।

कलेक्टर महोदय द्वारा भी व्यापारियों को शीघ्र ही व्यवसायिक क्षेत्रो में पेड पार्किंग एवं सुविधा घर निर्माण करवाने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र कटारिया, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विशाल डांगी, उपाध्यक्ष सोनू व्यास, बाबू सेठ पिरोदिया, महामंत्री पियुष बाफना, प्रकाश लोढा, मनोज शर्मा, रूपेश नागौरी, धर्मेंद्र मंडवारिया, अविजीत सुराणा, मंत्री सुनील डांगी, सौरभ अग्रवाल और शहर कांग्रेस संगठन मंत्री मांगीलाल जैन उपस्थित थे।

ज्ञापन का वाचन मध्य प्रदेश कांग्रेस उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के महामंत्री धर्मेंद्र मंडवारिया ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें