Breaking News
ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | मुख्य मंत्री जन-विश्वास शिविर : सेल्समैन पर गिरी गाज, अंडर पास में निकासी हेतु निर्देश | 2.25 लाख के जेवर बरामद : छत का दरवाजा तोड़कर की थी चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार : Video |

: जिला स्तरीय जनसुनवाई में 62 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी

admin

Wed, Mar 26, 2025

रतलाम 25 मार्च 2025/ जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव ने 62 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को निराकरण के निर्देश जारी किए।

जनसुनवाई में ग्राम आक्याकला निवासी शंकरलाल चौहान ने बताया कि प्रार्थी की ग्राम आक्याकला में भूमि स्थित है जिस पर कब्जा दिलाए जाने के आदेश श्रीमान न्यायालय तहसीलदार ताल द्वारा तीन बार किए जा चुके हैं बावजूद इसके गिरदावर, पटवारी तथा चौकीदार की मिलीभगत से प्रार्थी को भूमि का कब्जा नहीं दिया जा रहा है। प्रार्थी को भूमि का कब्जा दिलवाने में मदद की जाए। आवेदन निराकरण के लिए तहसीलदार ताल को तत्काल आदेश पालन की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

सैलाना तहसील के ग्राम सुनारी के ग्रामवासियों ने संयुक्त रुप से दिए गए आवेदन में बताया कि ग्राम पंचायत डुंगरापुंजा में नवीन जल संरचना (मैराज डेम) बनाए जाने हेतु शासन की सर्वे टीम को सर्वे के दौरान ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया था कि जल संरचना (मैराज डेम) का निर्माण करने से ग्राम सुनारी पूरी तरह से डूब क्षेत्र में चला जाएगा। साथ ही समीपस्थ के चार से पांच ग्राम प्रभावित होंगे। इस सम्बन्ध में ग्राम में ग्रामसभा का आयोजन कर एकमत से मैराज डेम नहीं बनाने का विरोध किया गया। ग्राम सुनारी में 5 वीं अनुसूची लागू कर दी गई है जो कि बिना ग्रामसभा की अनुमति लिए की गई है जो कि अनुचित है। समस्त ग्रामवासियों ने निवेदन किया है कि उक्त जल संरचना निर्माण को शीघ्र निरस्त किया जाए। आवेदन संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा गया है।

त्रिमूर्ति नगर रतलाम निवासी सुरेन्द्रसिंह चौधरी ने जनसुनवाई के दौरान दिए आवेदन में बताया कि प्रार्थी का पुत्र गत 8 फरवरी को सडक दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसका वर्तमान में बाम्बे हास्पीटल इंदौर में उपचार चल रहा है। प्रार्थी अपने पुत्र के उपचार में काफी रुपए खर्च कर चुका है जिससे उसके आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। प्रार्थी को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए जिससे पुत्र का उपचार हो सके। एसडीएम रतलाम शहर को निर्देशित किया गया कि जांच प्रतिवेदन स्पष्ट अभिमत के साथ तत्काल भिजवाया जाए।

आनन्द विहार (महेश नगर) निवासी रमेश मनानिया ने जनसुनवाई में दिए आवेदन में बताया कि महेश नगर स्थित आनन्द विहार में इसी क्षेत्र के निवासी द्वारा आवागमन के मार्ग पर दो बार दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था जिसे कालोनी के निवासियों द्वारा हटाया जाकर रास्ता चालू कर दिया गया था किन्तु वर्तमान में पुनः उक्त निवासी द्वारा रास्ते पर दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है जिससे कालोनीवासी परेशान है। बच्चों को स्कूल जाने और नागरिकों को बाजार व अस्पताल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। रास्ता तत्काल शुरू करवाया जाए। आवेदन निराकरण के लिए निगम आयुक्त को भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें